गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट
सूरत मनपा के सिक्योरिटी ऑफिसर शैलेष पारेख ₹25 हजार की रिश्वत लेते ACB के जाल में गिरफ्तार
सूरत: सूरत महानगरपालिका के सिक्योरिटी ऑफिसर शैलेष पारेख को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने ₹25,000 की रिश्वत स्वीकार करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता की पत्नी की तबीयत खराब होने के कारण इलाज के लिए छुट्टी लेने की आवश्यकता थी। शिकायतकर्ता ने ड्यूटी के दौरान जाने की अनुमति तथा अनुपस्थिति का मेमो जारी नहीं करने के लिए सिक्योरिटी ऑफिसर शैलेष पारेख से अनुरोध किया था।
आरोप है कि इसके बदले सिक्योरिटी ऑफिसर ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर ACB ने जाल बिछाया। तापीपुरा स्थित सिक्योरिटी ऑफिसर के चेंबर में ₹25,000 की रिश्वत स्वीकार करते हुए ACB की टीम ने शैलेष पारेख को पकड़ लिया।
मामले में ACB द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट
Updated Video





Subscribe to my channel




