गुजरात प्रदेश सुरत शहर में इन दिनों आग लगने++++++++

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश सुरत शहर के उधना में DGVCL ट्रांसफॉर्मर के नीचे ज्वलनशील हॉट फिक्स कचरे के ढेर, हादसे का खतरा

सूरत। उधना क्षेत्र में आवेली हरि इच्छा पूजा इंडस्ट्री के पास सड़क पर ज्वलनशील हॉट फिक्स वेस्ट के बड़े-बड़े ढेर जमा होने से गंभीर हादसे का खतरा बना हुआ है। चिंताजनक बात यह है कि यह ज्वलनशील कचरा DGVCL के बिजली ट्रांसफॉर्मर के ठीक नीचे फेंका गया है। ऐसे में शॉर्ट-सर्किट या चिंगारी होने पर आग तेजी से फैल सकती है और बड़ा हादसा हो सकता है।

कचरे के ढेर के कारण सड़क का काफी हिस्सा बाधित हो रहा है। दूसरी ओर आड़े-तिरछे वाहनों की पार्किंग के चलते आम नागरिकों के लिए रास्ता बेहद संकरा हो गया है। इससे यातायात की समस्या के साथ-साथ दुर्घटना का खतरा भी लगातार बना हुआ है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस प्रकार के ज्वलनशील कचरे में पहले भी आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। हाल ही में लिंबायत क्षेत्र में हॉट फिक्स वेस्ट में भीषण आग लगी थी। इसके अलावा वराछा और पुणा क्षेत्र में भी इसी प्रकार के कचरे में आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

बार-बार ऐसी घटनाएं होने के बावजूद संबंधित विभाग द्वारा ज्वलनशील कचरे के निस्तारण और खुले में कचरा फेंकने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं किए जाने पर स्थानीय नागरिकों में रोष है।

स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि DGVCL ट्रांसफॉर्मर के नीचे जमा ज्वलनशील कचरे को तत्काल हटाया जाए, सड़क को अतिक्रमण और कचरे से मुक्त कराया जाए तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले औद्योगिक प्रतिष्ठानों और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

नागरिकों का कहना है कि प्रशासन को किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार करने के बजाय समय रहते तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    बल्केश्वर में टेंट गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

    अर्जुन रौतेला, आगरा। थाना कमला नगर क्षेत्र के बल्केश्वर स्थित किशन नगर में श्रीराम टेंट हाउस के गोदाम में बुधवार को अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग…

    गुजरात प्रदेश के नवसारी महा नगर पालिका की नगर सेवीका ने

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट नवसारी महानगरपालिका में वर्षों से कार्यरत श्रमिकों को स्थायी करने और ठेका प्रथा समाप्त करने की मांग नवसारी महानगरपालिका के वार्ड नंबर-4 की…

    Leave a Reply