गुजरात प्रदेश सुरत शहर महा नगर पालिका के सेंट्रल जोन में++++++

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

 

डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण में अनियमितताओं को लेकर स्वास्थ्य समिति चेयरमैन को लिखित आवेदन

 

गुजरात प्रदेश सूरत महानगरपालिका के सेंट्रल जोन के वार्ड नंबर-12 में शामिल वार्ड नंबर 05/07-ए, 07-बी, 11 एवं 12 के क्षेत्रों में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था में कथित अनियमितताओं एवं नियमों के उल्लंघन को लेकर सूरत महानगरपालिका की स्वास्थ्य समिति के चेयरमैन श्री अशोक भाई रांदेरिया को लिखित रूप में की गई।

 

आवेदन में बताया गया कि संबंधित डोर-टू-डोर ठेकेदार एवं उसके कर्मचारियों द्वारा महानगरपालिका की निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार कार्य नहीं किया जा रहा है। डोर-टू-डोर वाहनों की अनियमितता, ड्राइवर एवं हेल्पर द्वारा स्थानीय निवासियों के साथ विवाद, पैसे मांगकर काम करने की शिकायत तथा होटलों एवं कमर्शियल इकाइयों को प्राथमिकता देने जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं।

 

इसके अलावा पर्याप्त एवं योग्य स्टाफ का अभाव, कर्मचारियों द्वारा यूनिफॉर्म एवं हैंड ग्लव्स का उपयोग नहीं करना, कचरे में से प्लास्टिक, गत्ता एवं कबाड़ अलग कर उसे बेचने की शिकायत, वाहनों में कथित रूप से बिल्डिंग मटेरियल (छारू) भरना तथा कुछ सुपरवाइजरों द्वारा अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय निवासियों को झूठे आश्वासन देने जैसी गंभीर शिकायतें भी की गईं।

 

आवेदन में यह भी बताया गया कि कुछ डोर-टू-डोर वाहनों की स्थिति बेहद जर्जर है। इन समस्याओं के लगातार बढ़ने के बावजूद ठेकेदार के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई नहीं होने के कारण नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

इस संबंध में स्वास्थ्य समिति के चेयरमैन अशोकभाई रांदेरिया से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी दी गई। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल इन क्षेत्रों का निरीक्षण करवाकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

 

चेयरमैन ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण से जुड़ी समस्याओं का जल्द से जल्द स्थायी समाधान किया जाएगा तथा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के न्यू सिविल हॉस्पिटल में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला+++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट   सूरत की नई सिविल अस्पताल में मृत महिला के गले से 1.50 लाख रुपये का मंगलसूत्र गायब होने का आरोप सूरत: दक्षिण…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर श्री निखिल मद्रासी जी

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट   सीख तभी सार्थक है, जब वह कार्रवाई और सकारात्मक बदलाव में बदले: परिमल शाह   सूरत: प्रशिक्षण का वास्तविक उद्देश्य केवल किसी…

    Leave a Reply