गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट
सीख तभी सार्थक है, जब वह कार्रवाई और सकारात्मक बदलाव में बदले: परिमल शाह
सूरत: प्रशिक्षण का वास्तविक उद्देश्य केवल किसी सत्र में भाग लेना या नई जानकारी हासिल करना नहीं, बल्कि उस सीख को अपने व्यवहार, नेतृत्व और कार्यशैली में उतारकर सकारात्मक एवं सार्थक बदलाव लाना है। इसी महत्वपूर्ण विषय को लेकर मैनेजमेंट कंसल्टेंट, बिजनेस कोच एवं लर्निंग लीडर परिमल शाह के साथ निखिल मद्रासी ने विशेष बातचीत की।
इस ज्ञानवर्धक बातचीत में प्रशिक्षण, नेतृत्व क्षमता, मेंटरिंग, जिम्मेदारियों के प्रभावी हस्तांतरण (Delegation), ग्राहक अनुभव तथा निरंतर सीखने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बातचीत के दौरान इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि सीखने का वास्तविक मूल्य तभी सामने आता है, जब वह ज्ञान व्यवहार में दिखाई दे और उससे कार्य करने के तरीके में सकारात्मक बदलाव आए।
परिमल शाह ने प्रशिक्षण एवं निरंतर सीखने को केवल व्यक्तिगत विकास तक सीमित न रखते हुए इसे प्रभावी नेतृत्व, बेहतर निर्णय क्षमता और संगठनात्मक विकास से जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया।
इस पूरी बातचीत को Page 3 Magazine के नवीनतम अंक में पढ़ा जा सकता है। वहीं The Nikhil Madrasi Show पर इस बातचीत का पूरा वीडियो भी देखा जा सकता है।
टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट
Updated Video





Subscribe to my channel


