गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट
गुजरात प्रदेश सुरत शहर की
लाजपोर जेल में VIP ट्रीटमेंट का पर्दाफाश, 11 मोबाइल बरामद
2 हवलदार, 3 सुबेदार और 3 सिपाही निलंबित, जेलर का तबादला; 3 कैदियों को भी दूसरी जेल भेजा गया
सूरत। सूरत की लाजपोर मध्यस्थ जेल में कैदियों को कथित रूप से VIP ट्रीटमेंट देने, अवैध गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा जेल के अंदर मोबाइल फोन के इस्तेमाल का मामला सामने आने के बाद जेल प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है।
अहमदाबाद की स्पेशल जेल की टीम द्वारा किए गए सरप्राइज चेकिंग के दौरान जेल की बैरकों से 11 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए। कैदियों को VIP सुविधाएं मिलने और जेल परिसर में खुलेआम जुआ चलने की शिकायतों के बाद वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा गोपनीय जांच कराई गई थी।
जांच में गंभीर अनियमितताएं सामने आने के बाद 2 हवलदार, 3 सुबेदार और 3 सिपाहियों सहित कुल 8 कर्मचारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है।
जेलर का तबादला
मामले में लाजपोर जेल के जेलर के.जे. धारा का भी तबादला कर दिया गया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से अहमदाबाद मध्यस्थ जेल भेजे जाने का आदेश जारी किया गया है।
जेल के भीतर कथित लापरवाही, अनियमितताओं और कैदियों को मिलने वाली अनुचित सुविधाओं को गंभीरता से लेते हुए यह कार्रवाई की गई है।
3 कैदियों को दूसरी जेलों में भेजा गया
जेल के अंदर प्रशासनिक व्यवस्था को प्रभावित करने तथा कथित रूप से अवैध गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले तीन कैदियों को भी दूसरी जेलों में स्थानांतरित किया गया है। इनमें विपिन नटवर शर्मा (कैदी नं. 2410), कैलाश जीवतराम राजाणी (कैदी नं. 2576) सहित एक अन्य कैदी शामिल है।
इसके अलावा राजपूत (कैदी नं. 98388) को पोरबंदर विशेष जेल भेजे जाने की जानकारी सामने आई है।
जेल में मिलीभगत और सुविधाएं देने के आरोप
जांच के दौरान कैदियों को पान-मसाला, सिगरेट सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा जेल नियमों के उल्लंघन के आरोप भी सामने आए हैं। कुछ कैदियों द्वारा मोबाइल फोन पर बातचीत करने और जेल की सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावित करने की बात भी जांच में सामने आई है।
जेल प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद लाजपोर जेल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सख्त कर दिया गया है।
यह कार्रवाई जेल प्रशासन में अनुशासन, पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रहा है।
टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट
Updated Video





Subscribe to my channel




