बहराइच * मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं की कल से लेंगे सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट जायजा* मनोज त्रिपाठी,

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं की हकीकत देखने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट 15 फरवरी से क्षेत्र में निकलेंगे इसके लिए विधानसभा वार तैनात किए गए सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वितीय की तिथियां निर्धारित कर दी गई है भ्रमण कार्यक्रम 15 से 17 फरवरी तक चलेगा । उप जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज के अनुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र बलहा व नानपारा के क्षेत्र भ्रमण के लिए 15 फरवरी मटेरा व महसी के लिए 16 फरवरी तथा बहराइच ,पयागपुर व कैसरगंज विधानसभा क्षेत्रों के लिए भ्रमण तिथि 17 फरवरी निर्धारित की गई है । समस्त मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया गया है कि प्रभारी अधिकारी यातायात नगर मजिस्ट्रेट बहराइच के कार्यालय में ईंधन सहित वाहन तथा क्षेत्र भ्रमण का प्रारूप लेकर क्षेत्र का भ्रमण करेंगे और उसी दिन शाम को जोनल मजिस्ट्रेट के माध्यम से भ्रमण रिपोर्ट संबंधित रिटर्निंग अधिकारी को उपलब्ध कराना होगा । मनोज पति त्रिपाठी ब्यूरो चीफ TN NEWS 24 बहराइच , 8081466787 , मास्क का प्रयोग करें और अपने मताधिकार का जरूर प्रयोग करें ,,।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • मनोज त्रिपाठी बहराईच

    स्वतंत्र पत्रकार एवम् सोसल मीडिया के चर्चित सूचना अधिकार कार्यकर्ता - मनोज त्रिपाठी।

    Related Posts

    बहराइच * रुपैईडीहा नगर पंचायत के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया *मनोज त्रिपाठी

    आज 21 जून 2026 दिन रविवार को 12 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सुप्रभात काल में आदर्श नगर पंचायत रुपईडीहा का नगर में स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर…

    बहराइच * अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 42 वीं वाहिनी एसएसबी कमांडेंट के नेतृत्व में योग शिविर का हुआ आयोजन *मनोज त्रिपाठी

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा श्री गिरीश चन्द्र पाण्डेय, कमांडेंट के नेतृत्व में एक भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का…

    Leave a Reply