आगरा में दर्दनाक हादसा:सिलेंडर में लगी आग,दो महिलाएं जली जिंदा, मौत…

आगरा में दर्दनाक हादसा:सिलेंडर में लगी आग,दो महिलाएं जली जिंदा, मौत

आगरा, 19 फरवरी। थाना सिकंदरा अंतर्गत बाई का बाजार सुन्दर वन कॉलोनी सिकंदरा आगरा में शादी वाले घर में आज रविवार की सुबह हादसा हो गया। लगन समारोह के लिए खाना तैयार करते समय सिलेंडर आग लग गई। आग लगने से दो महिलाओं की जल कर मौत हो गई, जबकि एक हलवाई झुलस गया।

 

थाना सिकंदरा अंतर्गत बाई का बाजार सुंदरवन निवासी मदन कुमार के बेटे की लगुन- सगाई का कार्यक्रम था। शाम को कार्यक्रम होना था। इसके लिए खाना तैयार करने को हलवाई लगे हुए थे। हलवाई मदन कुमार के पड़ोसी पंकज के घर में काम कर रहे थे। सुबह करीब साढ़े 11 बजे अचानक से सिलेंडर में आग लग गई। सिलेंडर से आग की लपटें उठने लगीं। आग ने सिलेंडर के पास में सब्जी काट रहीं महिलाओं को अपनी चपेट में ले लिया। दोनों महिलाएं हलवाई कैलाश के साथ आई थीं।

 

जिस घर में हलवाई काम कर रहे थे, उस घर के मालिक पंकज ने बताया कि वो घर के अंदर थे। अचानक से चीख-पुकार सुनी तो घर के बाहर आए। उन्होंने देखा कि आग लगी हुई है। उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया। आसपास के लोग भी आ गए। फायर ब्रिगेड को फोन किया गया। जब तक फायर ब्रिगेड आती तब तक आग से सब्जी काट रही महिलाएं बुरी तरह से जल चुकी थीं। आग में दोनों महिलाएं शीला लगभग आयु (50)पत्नी सुरेश मीना लगभग आयु (55) पत्नी मानसिंह जिंदा जल गई। उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हलवाई कैलाश भी झुलस गया। पुलिस ने हलवाई को अस्पताल में भर्ती कराया है।

 

मदन कुमार के घर पर शादी की तैयारी चल रही थीं। आग लगने से परिवार की खुशियां गम में बदल गई। दो महिलाओं की मौत हो गई। महिलाएं नगला बूढ़ी की बताई गई हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सूरत शहर के पांडेसरा विस्तार में श्री राम कथा का आयोजन श्री प्रेमभूषण महाराज जी के कृपा पात्र श्री राजन महाराज जी के मुखविंद से तारीख 13 दिसम्बर से 21 दिसम्बर तक

    गुजरात प्रदेश के सूरत शहर में पांडेसरा विस्तार के राम भक्तों के लिए राम कथा का आयोजन होने जा रहा है आयोजक श्री भाई अखिलेश सिंह श्री भाई अजय सिंह…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर जिला कलेक्टर और गुजरात प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पांडेसरा से मांडवी और मांगरोल तहसील के गांवों में फैल रहे प्रदूषण को रोकने के लिए श्री दर्शन कुमार ये नायक महामंत्री गुजरात प्रदेश कांग्रेस ने की अपील

    9/11/2025 सूरत गुजरात प्रदेश सुरत जिला के अंतर्गत माडवी–मांगरोल तालुका के गाँवों (करंज, तडकेश्वर, लीमोद्रा, हरियाल आदि) में स्थित एल्यूमिनियम–रबर कंपनियों द्वारा पर्यावरणीय कानूनों का उल्लंघन कर प्रदूषण फैलाने के…

    Leave a Reply