एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने किया मरणोपरांत नेत्रदान का संकल्प
बुलंदशहर (सुनील राघव)
सामाजिक संस्था राष्ट्र चेतना मिशन की प्रेरणा और “दधीचि देहदान समिति” के माध्यम से बुलंदशहर निवासी एक ही परिवार के 5 लोगों ने मरणोपरांत नेत्रदान का संकल्प कराया है। मृत्यु के उपरांत हमारी आंखें किसी दूसरे नेत्रहीन व्यक्ति की जिन्दगी रौशन कर सकती हैं। मृत शरीर से निधन के 4 घण्टे के अन्दर आंखों का रेटिना निकालकर सुरक्षित रख लिया जाता है, जिसको बाद में किसी भी नेत्रहीन व्यक्ति को प्रत्यारोपित किया जा सकता है।
मानवता की सेवा के इस महान कार्य के लिए देश भर में सक्रिय संस्था “दधीचि देहदान समिति” के स्थानीय प्रतिनिधि एवं राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमन्त सिंह के माध्यम से बुलंदशहर के यादव नगर कॉलोनी निवासी कौशल कुमार उर्फ बिट्टू ठाकुर, ममता सिंह जी, ममतेश सिंह जी, प्रशान्त जादौन एवं रश्मि जादौन ने संकल्प पत्र भरकर मृत्योपरांत नेत्रदान हेतु पंजीकरण कराया।
इस प्रेरणादायक कार्य के लिए संस्था के पदाधिकारियों ने उक्त परिवार के सभी सदस्यों का अभिनंदन करते हुए आभार व्यक्त किया।
Updated Video





Subscribe to my channel




