आगरा। स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव की कड़ी में संस्कार भारती ताजगंज समिति द्वारा को ताजगंज स्थित सेंट मैरी स्कूल में चेतना के स्वर कवि सम्मेलन आयोजित किया गया।

आगरा। स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव की कड़ी में संस्कार भारती ताजगंज समिति द्वारा रविवार को ताजगंज स्थित सेंट मैरी स्कूल में चेतना के स्वर कवि सम्मेलन आयोजित किया गया।
समारोह में एक ओर कवियों ने देश भक्ति की रस धारा बहाई, वहीं क्रांतिकारी भूपाल सिंह कोठिया के बलिदान का भावपूर्ण स्मरण भी किया गया।
यही नहीं, शिक्षक दिवस के संजोग पर हिंदी शिक्षक और साहित्यकार के रूप में 50 वर्ष से अधिक की उल्लेखनीय सेवाओं के लिए वरिष्ठ कवि राज बहादुर सिंह ‘राज’ का अभिनंदन किया गया।
संस्कार भारती के प्रांतीय संरक्षक हरिमोहन सिंह कोठिया ने समारोह का संचालन किया। राम मोहन कोठिया ने स्वतंत्रता सेनानी भूपाल सिंह कोठिया का परिचय पढ़कर सुनाया। स्वागताध्यक्ष अजीज सिद्दीकी, कार्यक्रम संयोजक ताहिर सिद्दीकी, संस्कार भारती ताजगंज समिति की अध्यक्ष ऋतु अग्रवाल, राम पेरवाल, संजीव वशिष्ठ, जीनत सिद्धकी, ललित कोठिया और डॉ. दिलीप सिन्हा ने कवियों का स्वागत किया।

*वतन को किया नमन..*
वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. मधु भारद्वाज ने अपने वतन को यूँ नमन किया- ” ऐ मेरे प्यारे वतन, तुझको है मेरा नमन।शहीदों के लहू से पाया है, ये चमन और ये अमन..”
आगरा आकाशवाणी के कार्यक्रम प्रमुख नीरज जैन ने हिंदुस्तान के टुकड़े करने वालों को आड़े हाथों लिया- “अखण्ड हिन्द को ही खण्ड कर रहे हैं दुष्ट। जो तू ऐसे आतताइयों को वार दे माँ भारती। देश की जो आन-बान -शान से हैं खेल रहे। नीच पापियों को तू संहार दे माँ भारती। खल कामियों से भी जो कर सकें दो-दो हाथ। देश को तू ऐसे अवतार दे माँ भारती। पाप, व्यभिचार, अनाचार का निवारण हो। देश की जवानी को तू धार दे माँ भारती..”
वरिष्ठ कवि परमानंद शर्मा ने पुण्य भूमि भारत का यशोगान किया- ” दिव्य भारत भूमि का गुणगान होना चाहिए। भव्य भारत देश पर अभिमान होना चाहिए..”
डॉ. रामवीर शर्मा ‘रवि’ ने लोक भाषा की व्यंग्यात्मक शैली से चंदा खोरों पर कटाक्ष किया-
” बात बनामें चिकनी चुपरी, कामु करें नहीं धेला कौ। जनता की सेवा के भानें, चंदा खाइ गये मेला कौ..”
कामेश सनसनी ने भारतवासियों को एकजुटता का संदेश दिया- “आँच जब देश पर आये,तो सब एक हो जाओ। भले अनेक होते हैं, हरेक मजबूत होता है..”

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    सीकरी में कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जे की कोशिशः ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायत की, 2016 व 23 में भी हुआ था ऐसा

    किरावली तहसील के सीकरी चार हिस्सा गांव में कब्रिस्तान की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने सोमवार को उपजिलाधिकारी किरावली को…

    3, 4 और 5 अक्टूबर को सजेगा 18वां संस्करण, देश-दुनिया के 250 से अधिक प्रदर्शक होंगे शामिल

    अर्जुन रौतेला आगरा। जूता उद्योग के महाकुंभ के रूप में विख्यात लेदर, फुटवियर कंपोनेंट्स एवं टेक्नोलॉजी फेयर ‘मीट एट आगरा’ के 18वें संस्करण की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा…

    Leave a Reply