लायंस क्लब यशकीर्ति ने किया शहर के 75 गुरुजनो का सम्मान*

छः दर्जन से अधिक शिक्षकों को लायंस क्लब यशकीर्ति ने एक मंच पर किया सम्मानित*

*लायंस क्लब यशकीर्ति ने शिक्षक दिवस पर आयोजित किया सम्मान समारोह*

आगरा : लायंस क्लब यशकीर्ति की ओर से फतेहाबाद रोड स्थित होटल ताज पर्ल पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि जे.एफ. लॉ. श्याम बिहारी अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि आई.डी. एन्डॉर्स एम.जे.एफ. लॉ. जितेंद्र सिंह चौहान और मुख्य वक्ता एम.जे.एफ. लॉ. अजय सनाध्या ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रवजलन कर की। ताजनगरी के 75 शिक्षकों को एक मंच पर शिक्षक दिवस पर लायंस क्लब यशकीर्ति ने शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया।

मुख्य वक्ता अजय सनाध्या ने अपने सम्बोधन में उच्च शिक्षा में व्याप्त समस्याओं और चुनौतियों की ओर से ध्यान आकर्षित किया। अध्यक्ष लॉ. रोमा सिंह ने कहा कि लायंस क्लब यशकीर्ति शिक्षकों को सम्मानित करते हुए गर्व महसूस कर रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्टता लाने के लिए ये सम्मान शिक्षको को निश्चित ही प्रेरित करेगा।

कार्यक्रम संयोजक त्रिलोक सिंह राना ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाहन करता है। वो वर्तमान में जिन शिष्यों को शिक्षित करता है वही आगामी भविष्य में राष्ट्र का विकास करते है। संचालन ज्योति ने किया। सभी का धन्यवाद कोषाध्यक्ष रजनी सिंघल ​ने दिया। इस अवसर पर सचिव प्रतिभा राना, सरोज गालव, शुभी, बिंदु, सीमा, नीलू, हिना, गरिमा आदि मौजूद रहे

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    बहराइच * रुपैईडीहा नगर पंचायत के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया *मनोज त्रिपाठी

    आज 21 जून 2026 दिन रविवार को 12 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सुप्रभात काल में आदर्श नगर पंचायत रुपईडीहा का नगर में स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर…

    बहराइच * अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 42 वीं वाहिनी एसएसबी कमांडेंट के नेतृत्व में योग शिविर का हुआ आयोजन *मनोज त्रिपाठी

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा श्री गिरीश चन्द्र पाण्डेय, कमांडेंट के नेतृत्व में एक भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का…

    Leave a Reply