
बहराइच प्यार किया तो डरना क्या सदफ फातिमा को न्यायालय ने स्वतंत्र किया *
थाना हुजूरपुर अंतर्गत सदफ फातिमा पुत्री अजमल खान निवासी बडकापुरवा बासगांव ने प्रभात कुमार वर्मा पुत्र अशोक कुमार वर्मा हदिन्सा बालकपुरवा थाना कैसरगंज की ओर से एडवोकेट भूपेन्द्र सिंह द्वारा न्यायालय बहराइच में रिलीज़ प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया जिसमें साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय द्वारा लड़की बालिग होने के कारण सदफ फातिमा को अपने इच्छित स्थान पर जाने के लिए स्वतंत्र कर दिया, एडवोकेट भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि दोनों ने हिन्दू रीति रिवाजों के साथ 12 जून 2023 को लखनऊ के किसी मंदिर में विवाह कर लिया था, जिस पर सदफ फातिमा की नैसर्गिक माँ के द्वारा सदफ फातिमा को पाने के लिए न्यायालय बहराइच में प्रार्थना पत्र दिया गया था जिस पर पुलिस अभिरक्षा में सदफ फातिमा को आज न्यायालय बहराइच में पेश किया गया , सदफ फातिमा को साक्ष्यों के आधार पर 18 वर्ष के ऊपर बालिग होने के कारण जिस पर प्रभारी न्यायालय ए0सी0जी0एम0 बहराइच ने सदफ फातिमा पुत्री अजमल खान निवासिनी ग्राम बडका पुरैना दा0 बासगांव थाना हुजूरपुर जनपद बहराइच को अपनी इच्छानुसार अपने इच्छित स्थान जाने के लिए स्वतंत्र कर दिया सदफ फातिमा अपने पति प्रभात कुमार वर्मा के साथ चली गई,और पुलिस को सुरक्षित स्थान पर पहुचाने के लिए भी आदेशित किया, न्यायालय के बाहर के परिवार जन काफी डरे और सहमे हुए थे। मनोज त्रिपाठी ब्यूरो चीफ बहराइच 8081466787 .।





Updated Video