मथुरा। लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही सांसदों की गतिविधियां भी बढ़ने लगी है। दोबारा से संसद की चौखट पर पहुंचने के लिए छोटे-छोटे मुद्दे खोजकर उनके समाधान का वादा कर मतदाताओं से जुड़ने की कोशिश की जा रही है। मथुरा से लोकसभा सांसद हेमा मालिनी ने अपनी लग्जरी गाड़ी छोड़कर ई बस में सवार होते हुए भीतर बैठे यात्रियों से बातचीत की और कहा कि डग्गामार वाहनों पर रोक लगवाई जाएगी।

 

वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जहां राजनीतिक दलों द्वारा अपनी गतिविधियां तेज करते हुए अपने पक्ष में माहौल बनाने प्रयास शुरू कर दिया गया है उसी तरह मौजूदा सांसद भी दोबारा से टिकट पाते हुए मतदाताओं के विश्वास के सहारे लोकसभा की चौखट तक पहुंचने की कवायद में जुट गए हैं।

मथुरा से लोकसभा सांसद हेमा मालिनी ने अपनी लग्जरी गाड़ी छोड़कर तकरीबन 5 किलोमीटर तक ई- बस में सवार होकर यात्रा की। इस दौरान बस में सवार यात्रियों ने सांसद के साथ सेल्फी ली ही। बस में सवार हुई सांसद ने व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यात्रियों से सुझाव मांगे और ड्राइवर तथा कंडक्टर से हालचाल पूछा। बातचीत में सांसद ने कहा कि e-bus के संचालन से डग्गामार वाहनों पर लगाम लगेगी और लोगों को जाम से छुटकारा भी मिलेगा।

उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा और वृंदावन में दर्शन पूजन के लिए आने वाले पर्यटकों एवं यात्रियों को ई बसों के संचालन से आसानी होगी। ई-बस में सीट और एसी समेत साफ-सफाई के इंतजाम को उन्होंने बेहतर बताया।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    जेल से बाहर आते ही आज़म खान को ईडी ने गिरफ़्तार किया

    रिहाई से पहले ही आजम खान पर ED का बड़ा एक्शन… जेल में ही हुई 8 घंटे पूछताछ, फिर दर्ज हुई FIR… जानें क्या है 494 करोड़ का मामला रामपुर।…

    श्रीराम-जानकी की भव्य झांकी ने मोहा मन, जयकारों से गूंजा नगर ।

    ।। कोसी कलां ।। श्रीराम-जानकी की भव्य झांकी ने मोहा मन, जयकारों से गूंजा नगर कोसीकलां (मथुरा)। एंकर – उत्सव नगरी कोसीकलां में श्रीरामलीला महोत्सव के अंतर्गत शनिवार देर शाम…

    Leave a Reply