51लोगौ का जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए हुआ रवाना

किरावली से भरतपुर के सुनील सोनी यात्रा कम्पनी के md ग्रुप के साथ दक्षिण कश्मीर के हिमालय में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा मंदिर के दर्शन के लिए रविवार को कस्बे से लगभग दो दर्जन तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना हुआ।

 

बहुत इंतजार के बाद दक्षिण कश्मीर की पहाड़ियों में स्थित बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अमरनाथ यात्रा रविवार से शुरू हो गई है। इस बार यह यात्रा 62 दिनों तक चलेगी। पवित्र गुफा में प्राकृतिक रूप से बनने वाले बर्फ के शिवलिंग के दर्शन के लिए उत्साहित तीर्थयात्री बाबा बर्फानी की जय जय कार करते हुए कस्बे से रवाना हुए। अमरनाथ की गुफा समुद्र तल से करीब 3,800 मीटर ऊंचाई पर स्थित है। गुफा में मौजूद शिवलिंग की विशेषता यह है कि यह स्वयंभू है। इसकी मान्यता है कि, चंद्रमा के घटने-बढ़ने के साथ-साथ शिवलिंग के आकार में बदलाव आता है। इस पवित्र गुफा में भगवान शंकर ने भगवती पार्वती को मोक्ष का मार्ग दिखाया था। इस तत्वज्ञान को ‘अमरकथा’ के नाम से जाना जाता है इसीलिए इस स्थान का नाम ‘अमरनाथ’ पड़ा। यह कथा भगवती पार्वती तथा भगवान शंकर के बीच हुआ संवाद है। यह उसी तरह है जिस तरह कृष्ण और अर्जुन के बीच संवाद हुआ था।

 

इस तीर्थ यात्रा के लिए कस्बे के सोनू खंडेलवाल,राजेश गोयल फतेहपुर सिकरी, योगेश सिंघल फरह, बालेश खंडेलवाल, प्रिया खंडेलवाल, संजय खंडेलवाल, रजनी, खंडेलवाल महेश बंसल,मंजू बंसल समाजसेविका,गोविंद गिरिस्मा पलक सूवी विजय रेखा आदि एसी बस द्वारा बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हुए। जिनको कस्बा निवासी डॉ त्रिलोकी नाथ (सामाजिक कार्यकर्ता , राजकुमार मित्तल कृष्णा बंसल ने लडडू का प्रसाद खिला कर एवम भोले बाबा की जय बाबा बरफानी की जय हर हर महादेव के जयकारे के साथ विदा किया। Reporter Sumit mittal tn news 24 avaj jurm ke khilaf

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    कर्बला के शहीदों की याद में मना चेहल्लुम,महफ़िल,लंगर

     फतेहपुर सीकरी दरगाह हज़रत शैख़ सलीम चिश्ती के सज़्ज़ादानशी अरशद फरीदी के नेतृत्व में चेहल्लुम की महफिल का अहतमाम किया गया महफ़िल में तमाम शायर व ओलेमा ने कलाम पेश…

    जय बाबा बर्फ़ानी अमरनाथ यात्रा 2026 का आज से हुआ शंखनाद, बम बम भोले और हर हर महादेव के जयकारों के साथ पहला जत्था रवाना

    ​जय बाबा बर्फानी! अमरनाथ यात्रा 2026 का शंखनाद; ‘बम-बम भोले’ के जयकारों के साथ पहला जत्था रवाना ​जम्मू/श्रीनगर | 3 जुलाई, 2026: दशकों पुरानी आस्था, अटूट विश्वास और भोलेनाथ के…

    Leave a Reply