बल्केश्वर मेला क्षेत्र की व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए तीनों क्षेत्रीय पार्षदों ने महापौर और नगर आयुक्त को सौंपा पत्र*

 

 

*बल्केश्वर मेला क्षेत्र की व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए तीनों क्षेत्रीय पार्षदों ने महापौर और नगर आयुक्त को सौंपा पत्र*

आगरा। सावन के दूसरे सोमवार पर 17 जुलाई को बल्केश्वर क्षेत्र में श्रद्धा और आस्था का ऐतिहासिक मेला लगेगा। बल्केश्वर महादेव मंदिर पर लाखों भक्त, श्रद्धालुओं, कांवड़ियों और महिलाओं की भीड़ उमड़ेगी। ऐसे में भोले के लाखों भक्तों को कोई परेशानी ना हो, इस मनोभाव से बल्केश्वर मेला क्षेत्र में विभिन्न व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की दृष्टि से सोमवार को नगर निगम में बल्केश्वर क्षेत्र के तीनों पार्षदों ने नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल और महापौर श्रीमती हेमलता दिवाकर को पत्र सौंपा।
बल्केश्वर क्षेत्र में वार्ड-91 से पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट वाले, वार्ड-84 से पार्षद हरिओम गोयल बाबा और वार्ड-56 से श्रीमती पूजा बंसल के पति गिर्राज बंसल ने पत्र के द्वारा नगर आयुक्त और महापौर से बल्केश्वर मेला क्षेत्र में सड़कों को दुरुस्त करने, गड्ढे भरने, लाइट की आपूर्ति, सीवर सफाई, जलभराव दूर करने और अतिक्रमण हटाने सहित सभी व्यवस्थाओं को जल्दी से जल्दी सुधारने का आग्रह किया। इस दौरान महेश निषाद भी साथ रहे।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    फतेहपुर सीकरी में ख्वाजा गरीब नवाज की छठी शरीफ पर अकीदत का सैलाब, फातिहा ख्वानी के बाद बांटा गया लंगर

      फतेहपुर सीकरी। सूफी संत हजरत ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती अजमेरी की मासिक छठी शरीफ के पावन अवसर पर आज ऐतिहासिक नगरी फतेहपुर सीकरी में हज़रत शैख़ सलीम चिश्ती के दर…

    श्रीराम-जानकी की भव्य झांकी ने मोहा मन, जयकारों से गूंजा नगर ।

    ।। कोसी कलां ।। श्रीराम-जानकी की भव्य झांकी ने मोहा मन, जयकारों से गूंजा नगर कोसीकलां (मथुरा)। एंकर – उत्सव नगरी कोसीकलां में श्रीरामलीला महोत्सव के अंतर्गत शनिवार देर शाम…

    Leave a Reply