बहराइच * 15 अगस्त को रोपित किये जायेंगे 5 करोड़ पौधे आवंटित हुआ पौध रोपण 80 लाख *मनोज त्रिपाठी.

वित्तीय वर्ष 2023-24 अन्तर्गत वर्षा ऋतु में जनपद के लिए निर्धारित किये गये लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत पौधरोपण के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में देर शाम आयोजित जिला पर्यावरण समिति की बैठक में जिलाधिकारी मोनिका रानी ने निर्देश दिया कि सभी विभाग शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुसार पौधरोपण के लिए उपयुक्त स्थल का चयन करते हुए वर्षा ऋतु से पूर्व ही गडढों की खुदाई, पौधों की उपलब्धता तथा सबसे महत्वपूर्ण बिन्दु रोपित गये पौधों की सुरक्षा इत्यादि के सम्बन्ध में प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर विभागीय लक्ष्य के अनुसार शत प्रतिशत पौध रोपण की कार्यवाही सुनिश्चित कराये।
बैठक का संचालन करते हुए प्रभागीय वनाधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि वर्ष 2023-24 में 22 जुलाई 2023 को पूरे प्रदेश में 30 करोड़ तथा 15 अगस्त को 05 करोड़ पौध रोपित किये जाएंगे। जनपद के लिए 80 लाख पौध रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसके अन्तर्गत 22 जुलाई 2023 को 67 लाख 37 हज़ार 270 तथा 15 अगस्त को 12 लाख 64 हज़ार 38 पौधों का रोपण किया जाएगा। श्री शर्मा ने बताया कि 22 जुलाई को वन विभाग बहराइच द्वारा 2168259 व कतर्नियाघाट द्वारा 771785 तथा 15 अगस्त को क्रमशः 400901 व 142753 इस प्रकार वन विभाग कुल 3483698 पौध रोपित किये जाएंगे। जबकि अन्य 25 लक्षित विभागों द्वारा 22 जुलाई 2023 को 37 लाख 97 हज़ार 226 तथा 15 अगस्त को 07 लाख 384 कुल 4517610 पौधों का रोपण किया जाएगा।
जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिये गये कि 22 जुलाई व 15 अगस्त 2023 को वनउत्सव के रूप में साज, सज्जा, रंगोली इत्यादि बनाकर मा. जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित कर विभाग के लिए निर्धारित लक्ष्य के अनुसार शत प्रतिशत पौधरोपण कराया जाय। कराये गये वृक्षारोपण का 23 जुलाई को नामित किये गये नोडल अधिकारियों से सत्यापन कराया जायेगा। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिया कि यह सुनिश्चित करें कि कुपोषित बच्चों, गर्भवती महिलाओं के घरों पर शहजन का पौधा अवश्य लगाया जाय। वृक्षारोपण का जिओ टैग फोटोग्राफ भी उपलब्ध कराया जाय। सभी विभाग प्रतिदिन वृक्षारोपण का विवरण प्रभागीय वनाधिकारी को अवश्य उपलब्ध कराये। प्रत्येक विकास खण्ड में ग्राम वन के लिए 10-10 ग्राम पंचायतों को चयनित कर लिया जाय। प्रत्येक ग्राम वन में कम से कम एक हजार पौधे रोपित किये जाय। डीएम ने बैठक में वर्चुअली प्रतिभाग कर रहे खण्ड विकास अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि जनपद के गौआश्रय स्थलों में संरक्षित गौवंशो के हरे चारे के लिए चरागाहों में नेपियर घास की बुआई भी करा दी जाय।
इस अवसर पर सीडीओ कविता मीणा, डीएफओ संजय शर्मा, सीएमओ डॉ एस.के. सिंह, डीडीओ महेन्द्र कुमार पाण्डेय, सीवीओ डॉ राजेन्द्र प्रसाद, जिला विद्यालय निरीक्षक नरेन्द्र देव पाण्डेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजकपूर, पीडी डीआरडीए राज कुमार, उप निदेशक कृषि टी.पी. शाही, डीसी मनरेगा के.डी. स्वामी, अधिशाषी अभियन्ता लोकनिर्माण खण्ड-1 अमर सिह, प्रान्तीय खण्ड प्रदीप, डीएसओ नरेन्द्र तिवारी, जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पाण्डेय, नोडल सरयू नहर खण्ड परियोजना दिनेश कुमार, ड्रेनेज खण्ड शोभित कुशवाहा सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे। मनोज त्रिपाठी बहराइच 8081466787 ,।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • मनोज त्रिपाठी बहराईच

    स्वतंत्र पत्रकार एवम् सोसल मीडिया के चर्चित सूचना अधिकार कार्यकर्ता - मनोज त्रिपाठी।

    Related Posts

    सर्वाइकल कैंसर एवं मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम

    अर्जुन रौतेला आगरा। जनपद आगरा के बल्केश्वर क्षेत्र में स्थित श्री गणेशराम नागर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बृजवाणी रेडियो चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में एक…

    पद्म श्री परम पूज्य आचार्य श्री चन्दना जी ( ताई मां ) का महाप्रयाण करुणा सेवा और साधना के एक युग का अवसान

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट करुणा, सेवा और साधना के एक युग का अवसान पद्मश्री परम पूज्य आचार्य श्री चंदना जी ‘ताई माँ’ का महाप्रयाण सूरत। मानवता, करुणा…

    Leave a Reply