बल्केश्वर वेले की सुचारु व्यवस्था के लिए कार्यालय किया शुरू..

*बल्केश्वर वेले की सुचारु व्यवस्था के लिए कार्यालय किया शुरू..*

आगरा। सावन के पवित्र महीने में दूसरे सोमवार को लगने वाले श्री बल्केश्वर नाथ महादेव के विशाल मेले की सभी व्यवस्थाओं को सुचारू और सफल बनाने के लिए शनिवार शाम श्री बल्केश्वर महादेव मेला समिति-2023 द्वारा बल्केश्वर चौराहा स्थित गणेश मार्केट में मेला कार्यालय का शुभारंभ किया गया।
समिति द्वारा अपने कैंप कार्यालय का उद्घाटन बाबा भोलेनाथ के चरणों में दीप जलाकर व शुभ नारियल फोड़कर किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट वाले, वरिष्ठ साहित्यकार राजबहादुर सिंह राज, पार्षद हरि ओम गोयल बाबा और पार्षद पूजा बंसल ने पूजा अर्चना कर बाबा भोलेनाथ से मेले को सफल और व्यवस्थित बनाए रखने, सभी विघ्न बाधाओं को दूर करने तथा भक्तों पर कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।
कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष महेश निषाद, महामंत्री डॉ. महेश फौजदार, मेला संयोजक नंदी महाजन, रविकांत चावला, पार्षद पति गिर्राज बंसल, कोषाध्यक्ष प्रशांत गोयल पोला भाई, उपाध्यक्ष राजकुमार गोयल बॉबी, मुकेश शर्मा, मातृशक्ति विनीता गोयल, कुमकुम उपाध्याय, रंजना सक्सेना, मनीषा भरतिया और मीडिया प्रभारी निखिल गोयल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    फतेहपुर सीकरी में ख्वाजा गरीब नवाज की छठी शरीफ पर अकीदत का सैलाब, फातिहा ख्वानी के बाद बांटा गया लंगर

      फतेहपुर सीकरी। सूफी संत हजरत ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती अजमेरी की मासिक छठी शरीफ के पावन अवसर पर आज ऐतिहासिक नगरी फतेहपुर सीकरी में हज़रत शैख़ सलीम चिश्ती के दर…

    श्रीराम-जानकी की भव्य झांकी ने मोहा मन, जयकारों से गूंजा नगर ।

    ।। कोसी कलां ।। श्रीराम-जानकी की भव्य झांकी ने मोहा मन, जयकारों से गूंजा नगर कोसीकलां (मथुरा)। एंकर – उत्सव नगरी कोसीकलां में श्रीरामलीला महोत्सव के अंतर्गत शनिवार देर शाम…

    Leave a Reply