LPG गैस सिलेंडर की 1अक्टूबर से नई कीमत लागू

त्योहारों के सीजन में आज से एलपीजी सिलेंडर दिल्ली में 209 रुपये महंगा हो गया है। वहीं, कोलकाता में 203.50 रुपये दाम बढ़े हैं तो मुंबई के उपभोक्ताओं को 202 रुपये का झटका लगा है।
चेन्नई में भी 203 रुपये प्रति सिलेंडर रेट में बढ़ोतरी की गई है। यह बढ़ोतरी 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर में हुई है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

पिछले महीने मिली थी 157 रुपये की राहत

बता दें पिछले महीने एलपीजी के घरेलू उपभोक्ताओं को राहत देने के बाद अब मोदी सरकार ने कॉमर्शियल सिलेंडर का उपयोग करने वालों को बड़ी राहत दी थी। 19 किलो वाले कामर्शियल सिलेंडर के रेट 1 सितंबर को कम किए गए थे। दिल्ली में 157 रुपये कम होकर कॉमर्शियल सिलेंडर 1522.50 रुपये का हो गया था। लेकिन, आज एक बार फिर महंगा हो गया है।

19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के 1 अक्टूबर के रेट

दिल्ली में यह 1522.50 रुपये के बजाय 1731.50 रुपये में और कोलकाता में आज से 1636 रुपये की जगह 1839.50 रुपये में मिलेगा। इसी तरह पहले मुंबई में इसकी कीमत 1482 रुपये थी और अब 1684 रुपये हो गई है। जबकि, चेन्नई में इसकी कीमत 1898 रुपये हो गई है।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    सीकरी में कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जे की कोशिशः ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायत की, 2016 व 23 में भी हुआ था ऐसा

    किरावली तहसील के सीकरी चार हिस्सा गांव में कब्रिस्तान की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने सोमवार को उपजिलाधिकारी किरावली को…

    3, 4 और 5 अक्टूबर को सजेगा 18वां संस्करण, देश-दुनिया के 250 से अधिक प्रदर्शक होंगे शामिल

    अर्जुन रौतेला आगरा। जूता उद्योग के महाकुंभ के रूप में विख्यात लेदर, फुटवियर कंपोनेंट्स एवं टेक्नोलॉजी फेयर ‘मीट एट आगरा’ के 18वें संस्करण की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा…

    Leave a Reply