न्यूज़क्लिक से जुड़े पत्रकारों और कई ठिकानों पर दिल्ली पुलिस की छापेमारी को लेकर अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा है.

समाचार वेबसाइट न्यूज़क्लिक से जुड़े पत्रकारों और कई ठिकानों पर दिल्ली पुलिस की छापेमारी को लेकर अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा है.

समाजवादी पार्टी चीफ़ ने कहा है कि ‘छापे हारती हुई भाजपा की निशानी हैं.’

अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा है, “ये कोई नई बात नहीं है. ईमानदार खबरनवीसों पर भाजपाई हुक्मरानों ने हमेशा डाले हैं छापे, लेकिन सरकारी प्रचार-प्रसार के नाम पर कितने करोड़ हर महीने ‘मित्र चैनलों’ को दिए जा रहे हैं ये भी तो कोई छापे!”

समाचार एजेंसी पीटीआई की ख़बर के अनुसार, एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने न्यूज़क्लिक पर एक नया मामला दर्ज किया है और जांच शुरू की है. कुछ समय पहले ही इस न्यूज़ पोर्टल पर चीन से फ़ंडिंग लेने के आरोप लगे थे और ईडी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी.

 

कई पत्रकारों को पुलिस अपने साथ भी ले गई है. हालांकि, किसी को गिरफ़्तार किए जाने की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है.

समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया है कि न्यूज़क्लिक से संबंधित 30 से ज़्यादा स्थानों पर छापेमारी की गई है.

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    होटल गुलिस्ता गेट के समीप व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी,

    फतेहपुर सीकरी क्षेत्र स्थित होटल गुलिस्तान गेट के समीप सोमवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस…

    सीकरी नगर पालिका क्षेत्र में वाटर कूलर का शुभारंभ

      फतेहपुर सीकरी आदर्श नगर पालिका परिषद क्षेत्र में तीन स्थानों पर वाटर कूलर लगाकर उनका शुभारंभ किया गया है। पालिका कार्यालय पर स्थित नवीन वाटर कूलर का चेयरमैन शवनम…

    Leave a Reply