सिक्का में देवीय आपदा का प्रचंड प्रकोप

सिक्किम: कल रात से तीस्ता नदी के जलस्तर में असामान्य वृद्धि के बाद प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया है. तीस्ता के पानी में असामान्य वृद्धि के बाद सिक्किम के उत्तरी और पूर्वी जिले के निवासियों ने हाई अलर्ट पर रहने को कहा गया है. निचले इलाकों के सभी पुलिस स्टेशनों को अलर्ट कर दिया गया है और तीस्ता नदी के किनारे रहने वाले निवासियों को वहां से हटने की सलाह दी गई है.

एक पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद उत्तरी सिक्किम के चुंगथांग शहर से कनेक्टिविटी प्रभावित हुई. मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि आज सुबह राज्य के ताडोंग (पूर्वी सिक्किम) में 30.0 मिमी; रावंगला (दक्षिण सिक्किम) में 52.0 मिमी; मंगा गीज़िंग (पश्चिम सिक्किम) में 39.5 मिमी; युकसोम (पश्चिम सिक्किम) में 26.5 मिमी; सोरेंग (पश्चिम सिक्किम) में 84.0 मिमी;नामची (दक्षिण सिक्किम) में 98.0 मिमी और नामथांग (दक्षिण सिक्किम) 90.5 मिमी में बारिश देखी गई.

जहां तक सिक्किम में मौसम पूर्वानुमान का सवाल है, सिक्किम में अगले 3-4 दिनों के दौरान हल्की से मध्यम वर्षा होने की उम्मीद है. इधर, खबर है कि सिक्किम में बादल फटने से 20 से अधिक जवान लापता हो गए हैं.

 

मिली जानकारी अनुसार उत्तरी सिक्किम में कल रात अचानक बादल फटने से लाचेन घाटी के तीस्ता नदी में बाढ़ आ गई.पानी का लेवल के कारण सिंतम में मौजूद आर्मी एस्टेब्लिशमेंट बाढ़ की चपेट में आ गए. खबर है कि 20 से अधिक जवान लापता हो गए हैं. सेना का बचाव और राहत अभियान जारी है. बाढ़ आने की शुरुआती वजह चुंगथांग डैम से पानी छोड़ना बताया जा रहा है.

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    3, 4 और 5 अक्टूबर को सजेगा 18वां संस्करण, देश-दुनिया के 250 से अधिक प्रदर्शक होंगे शामिल

    अर्जुन रौतेला आगरा। जूता उद्योग के महाकुंभ के रूप में विख्यात लेदर, फुटवियर कंपोनेंट्स एवं टेक्नोलॉजी फेयर ‘मीट एट आगरा’ के 18वें संस्करण की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा…

    जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

    अर्जुन रौतेला आगरा। जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति-2026 की बैठक शनिवार को शास्त्रीपुरम स्थित दिव्या रिसोर्ट में आयोजित हुई। बैठक का शुभारंभ सीता-राम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ…

    Leave a Reply