पति ने बनाई डॉक्टर, पत्नी यार के साथ फरार

 

 

 

Home उत्तरप्रदेश

झारखंड: डिलीवरी बॉय ने 2.5 लाख का लोन लेकर पत्नी को कराया नर्सिंग का कोर्स‚ नौकरी लगने से पहले ही प्रेमी के साथ हुई फरार

पीड़ित गोड्डा नगर थाना क्षेत्र के कठौन गांव निवासी टिंकू यादव ने बताया कि उसकी शादी शहर के बढ़ौना मोहल्ले की रहने वाली प्रिया कुमारी से हुई थी. शादी के बाद पत्नी आगे पढ़ना चाहती थी और पढ़ने में भी अच्छी थी। इस वजह से कमजोर आर्थिक स्थिति के बावजूद टिंकू ने यह सोचकर अपनी पत्नी का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया कि इससे उन दोनों का भविष्य सुधर जाएगा।

गोड्डा: झारखंड के गोड्डा से ज्योति मौर्या केस जैसा केस सामने आया है. यहां गोड्डा में एक डिलीवरी बॉय ने 2.5 लाख रुपये का लोन लिया और अपनी पत्नी को नर्सिंग का कोर्स कराया. लेकिन पत्नी उसे धोखा देकर अपने प्रेमी के साथ भाग गई. अब पत्नी के स्वार्थ और बेवफाई का मामला चर्चा में आ गया है. इस संबंध में टिंकू यादव ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ नगर थाने में शिकायत दर्ज करायी है.

 

पीड़ित गोड्डा नगर थाना क्षेत्र के कठौन गांव निवासी टिंकू यादव ने बताया कि उसकी शादी शहर के बढ़ौना मोहल्ले की रहने वाली प्रिया कुमारी से हुई थी. शादी के बाद पत्नी आगे पढ़ना चाहती थी और पढ़ने में भी अच्छी थी। इस वजह से कमजोर आर्थिक स्थिति के बावजूद टिंकू ने यह सोचकर अपनी पत्नी का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया कि इससे उन दोनों का भविष्य सुधर जाएगा।

इसके बाद टिंकू ने अपनी पत्नी को शकुंतला नर्सिंग स्कूल में नर्सिंग कोर्स के लिए दाखिला दिला दिया. उन्होंने करीब 2.5 लाख रुपये का कर्ज लेकर अपनी पढ़ाई पूरी की. शादी के डेढ़ साल बाद पढ़ाई के दौरान टिंकू की पत्नी अपने पड़ोसी दिलखुश राउत के प्रेमजाल में फंस गयी. प्यार परवान चढ़ा और कोर्स पूरा होते ही टिंकू की पत्नी उसे छोड़कर अपने प्रेमी के साथ भाग गई. जब तक टिंकू को इस बात का पता चला तब तक बहुत देर हो चुकी थी। टिंकू कुमार ने बताया कि उसने कर्ज लेकर अपनी पत्नी को एएनएम की डिग्री दिलाने के लिए नर्सिंग कॉलेज में दाखिला कराया था. दिन-रात मेहनत करके उन्होंने अपने कॉलेज की फीस भरी। फिर एक दिन कुछ ऐसा हुआ जिसकी उसने कभी कल्पना भी नहीं की थी.

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Editor In Chief TN NEWS 24

    बदलते वक्त का, बदलते भारत का, आज के हर युवा पीढ़ी की, पहली पसंद.... TN NEWS 24 आवाज़ जुर्म के खिलाफ़ 

    Related Posts

    माँ सरस्वती के जन्मोत्सव पर सरस्वती शिशु मंदिर में हवन-पूजन व विद्यारंभ संस्कार संपन्न

    माँ सरस्वती के जन्मोत्सव पर सरस्वती शिशु मंदिर में हवन-पूजन व विद्यारंभ संस्कार संपन्न। कोसी कलां (मथुरा)। माँ सरस्वती के पावन जन्मोत्सव एवं विद्यारंभ संस्कार के शुभ अवसर पर श्री…

    खाना बनाते समय लगी गैस सिलेंडर में आग, मची अफरा तफरी, 3 लोग झुलसे

    खाना बनाते समय लगी गैस सिलेंडर में आग, मची अफरा तफरी, 3 लोग झुलसे टुंडला – जनपद फिरोजाबाद के थाना टूंडला क्षेत्र के गांव सलेमपुर में उस समय हड़कंप मच…

    Leave a Reply