बहराइच * जिला भाजपा कार्यालय पर अनुसूचित मोर्चा व महिला मोर्चा की हुई बैठक *मनोज त्रिपाठी.

आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर महिला मोर्चा व अनुसूचित मोर्चा सम्मेलन बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष बृजेश पांडे की अध्यक्षता में दो सत्रों में आहूत की गई। बैठक में मुख्य अतिथि अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री कैप्टन विकास सिंह की गरिमा में उपस्थिति रही। जिला अध्यक्ष ने स्वागत भाषण करते हुए बैठक की रूपरेखा रक्खी।सदर विधायक अनुपमा जायसवाल ने कहा कि एक दौर था जब महिला मोर्चा में लोगों को जोड़ने पर बड़ी दुश्वारियां आती थी अपने महिला मोर्चा अध्यक्ष के कार्यकाल को सभी के बीच साझा किया और सभी से अपील की कि सभी लोग लग कर कार्यक्रम को सफल बनावे सभी ब्लॉक प्रमुख गणो से विशेष आग्रह है कि महिला मोर्चा के विधानसभा सम्मेलन एवं 2 नवंबर को लखनऊ में होने वाली विशाल रैली में व्यवस्था की दृष्टि से लग कर हम सभी सफल बनावे मुख्य अतिथि विकास सिंह ने बृत्त निवेदन के साथ कार्यक्रम के सभी कार्निय बिंदु से उपस्थित जनप्रतिनिधि ब्लॉक प्रमुख गण मंडल अध्यक्ष एवं महिला मोर्चा के जिला एवं मंडल पदाधिकारी अनुसूचित मोर्चा के सभी पदाधिकारी को अवगत कराया ।मंडल में जन जागरण हर ग्राम सभा तक करने की योजना रचना एवं विधानसभा वार बैठकों की योजना बनी कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह ने किया महिला मोर्चा की बैठक का समापन जिला महामंत्री महिला मोर्चा उर्मिला शुक्ला ने किया।अनुसूचित मोर्चा के कार्यक्रम का समापन जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा शिवसागर गौतम ने की। कार्यक्रम संयोजक सुवेद वर्मा ने कार्य योजना प्रस्तुत की, बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष गुलाबचंद शुक्ला गौरव वर्मा जिला उपाध्यक्ष राहुल राय रणविजय सिंह उमाशंकर तिवारी सुषमा चौधरी जिला महामंत्री डॉक्टर जितेंद्र त्रिपाठी नन्हेंलाल लोधी धीरेंद्र मोहन आर्य जिला मंत्री सुनील श्रीवास्तव हेमा निगम हरेंद्र विक्रम सिंह संजय राव वीरचन्द्र वर्मा रामनिवास जायसवाल जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र मिश्रा राजन अभिषेक गुप्ता अमित शर्मा राम कृपाल मिश्र सिंह महिला मोर्चा जिला महामंत्री उर्फ जिला शुक्ला ज्योति सिंह पुष्पा चौधरी आशा वर्मा प्रियंका रावत रणजीत कौर सुनीता वाल्मीकि कमला देवी मोहिनी सोनी अर्चना मिश्रा पूनम अग्रवाल सहित महिला मोर्चा के सभी मंडल अध्यक्ष सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मनोज त्रिपाठी 8081466787 , बहराइच।

Follow us on →     
IMG-20241223-WA0034

Updated Video
 
IMG-20241223-WA0034
gc goyal rajan
  • मनोज त्रिपाठी बहराईच

    ग्राम- सिलेटनगंज पोस्ट बलहा तहसील - थाना- नानपारा जिला बहराइच (उत्तर प्रदेश), मानवाधिकार कार्यकर्ता - जिला संयोजक मानवाधिकार जन निगरानी समिति बहराइच ! स्वतंत्र पत्रकार एवम् सोसल मीडिया के चर्चित सूचना अधिकार कार्यकर्ता - मनोज त्रिपाठी।

    Related Posts

    अनुराग कश्यप , हम द्रोणाचार्य, हम वशिष्ठ, हम संदीपनी हम ही दुर्वासा हैं, #ब्राह्मण कोई जाति नहीं है। भारत की परिभाषा है।  उमा शंकर भारद्वाज

    अनुराग कश्यप , हम द्रोणाचार्य, हम वशिष्ठ, हम संदीपनी हम ही दुर्वासा हैं, #ब्राह्मण कोई जाति नहीं है। भारत की परिभाषा है। आगरा:–देश में 73 सांसद ब्राह्मण हैं। देश में…

    कुबेरपुर में अवैध पेड़ कटान पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, आरोपी रंगे हाथ पकड़े गए

    आगरा  कुबेरपुर में अवैध पेड़ कटान पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, आरोपी रंगे हाथ पकड़े गए आगरा, 19 अप्रैल 2025 – टीटीजेड क्षेत्र में वृक्षों के अवैध कटान पर…

    Leave a Reply