मेरठ।साबुन फैक्ट्री में जोरदार धमाका,बिल्डिंग हुई जमींदोज, 4 की मौत 9 घायल,सीएम योगी ने व्यक्त किया दुख..

*साबुन फैक्ट्री में जोरदार धमाका,बिल्डिंग हुई जमींदोज, 4 की मौत 9 घायल,सीएम योगी व्यक्त किया दुख*

मेरठ।उत्तर प्रदेश के मेरठ में मंगलवार सुबह एक साबुन बनाने की फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ।धमाका इतना जोरदार था कि पूरी बिल्डिंग जमींदोज हो गई।इस धमाके में 4 लोगों की मौत हो गई है और 9 लोग घायल हैं।सभी घायलों को उपचार के लिए मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। अभी हादसे के कारणों का कुछ पता नहीं चल पाया है।

बता दें कि मेरठ के लोहियानगर क्षेत्र के रिहायशी इलाके में साबुन फैक्ट्री संचालित हो रही थी।मंगलवार सुबह फैक्ट्री में जोरदार धमाका हो गया,जिससे पूरी बिल्डिंग जमींदोज हो गई।धमाके के बाद इलाक़े में हड़कंप मच गया।धमाके के जद में आकर आस-पास के कुछ मकान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।बिल्डिंग के गिरते ही चीख-पुकार मच गई। फैक्ट्री में काम कर रहे कई मजदूर मलबे में दब गए।सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।मलबे से लगभग दर्जन भर लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।जहां चार लोगों को मृत घोषित कर दिया गया।कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।फिलहाल घायलों का उपचार चल रहा है।

*डीएम दीपक मीणा ने दी जानकारी*

जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि लोहिया नगर थाना क्षेत्र में करीब 7:15 बजे साबुन बनाने की एक फैक्ट्री में धमाका हुआ। इस हादसे में 4 पुरुषों की मौत हुई है। सभी की उम्र 18 वर्ष से अधिक है। सभी घायल खतरे से बाहर हैं। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि किसी मशीन या फिर उसमें प्रयोग होने वाले केमिकल की वजह से यह ब्लास्ट हुआ है। मगर कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। हम इसकी जांच कर रहे हैं।डीएम ने बताया कि जिन लोगों की मृत्यु हुई है, उनकी पहचान करने के लिए यहां पर कोई नहीं है। इस वजह से हमें लगता है कि जिनकी मौत हुई है, वो सभी यहां काम करने वाले लेबर थे।

*सीएम योगी ने हादसे पर व्यक्त किया दुख*

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ के लोहिया नगर में हुए हादसे पर ट्वीट कर दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।सीएम ने संबंधित जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने एवं घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    हर संभावित जगह पर चल रहा सर्च ऑपरेशन गाय चराने गए 45 वर्षीय बुधाभाई भरवाड़ लापता, NDRF और पुलिस की सर्च ऑपरेशन सुबह से जारी

    हर संभावित जगह पर चल रहा सर्च ऑपरेशन   गाय चराने गए 45 वर्षीय बुधाभाई भरवाड़ लापता, NDRF और पुलिस की सर्च ऑपरेशन सुबह से जारी   सूरत। लगातार हो…

    यमुना एक्सप्रेसवे से पहले सड़क पर अतिक्रमण बना हादसों की वजह, स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल

    यमुना एक्सप्रेसवे से पहले सड़क पर अतिक्रमण बना हादसों की वजह, स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल   आगरा। यमुना एक्सप्रेसवे से पहले स्थित होटलों के बाहर पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था न…

    Leave a Reply