प्रेमिका संग रंग रंगेलियां बनाता पकड़ा पुलिसकर्मी

लखनऊ (ब्यूरो)। सरोजनी नगर थाना क्षेत्र में उस दौरान हंगामा हो गया, जब एक महिला सिपाही ने कांस्टेबल पति को प्रेमिका के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़ लिया। मामला इतना बढ़ा कि मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी।

इस दौरान महिला सिपाही ने कंस्टेबल पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए सरोजनी नगर थाने में केस दर्ज करा दिया। पुलिस ने कंस्टेबल श्यामवीर सिंह, प्रेमिका और उसके परिजनों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

काफी देर चला हंगामा

मैनपुरी की पुलिस लाइंस में तैनात महिला सिपाही का पति श्यामवीर सिंह सरोजनीनगर थाने में कांस्टेबल के पद पर है। महिला सिपाही को आशंका थी कि पति श्यामवीर सिंह के किसी महिला के साथ अवैध संबंध हैं। वह अपने सास-ससुर के साथ अचानक पति के घर पहुंच गई और पति को प्रेमिका के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। महिला सिपाही का आरोप है कि पति श्यामवीर सिंह प्रेमिका के कारण उसे तलाक भी देना चाह रहा है।

 

तलाक देने के लिए उकसाती है

महिला सिपाही ने आरोप लगाया गया कि प्रेमिका के उकसाने पर पति श्यामवीर सिंह ने वर्दी की सीटी डोरी से उसका गला कसकर जान लेने का भी प्रयास किया। किसी तरह महिला सिपाही ने अपनी जान बचाई। आरोप है कि प्रेमिका पति से हर माह रुपये भी लेती है और वह पत्नी को तलाक देने और कोर्ट मैरिज करने के लिए उकसाती है। इस इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सरोजनी नगर थाना प्रभारी शैलेंद्र गिरी के मुताबिक, मामला आपसी विवाद से जुड़ा है। जांच चल रही है।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    श्री गिर्राज देवांश अकादमी का भव्य शुभारंभ, शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल

    सीमित संसाधनों में अंतरराष्ट्रीय स्तर की रोजगारपरक शिक्षा का केंद्र है श्री गिर्राज देवांश अकादमी : नरेंद्र धनगर (रालोद) श्री गिर्राज देवांश अकादमी का भव्य शुभारंभ, शिक्षा के क्षेत्र में…

    खुले पंख परिवार का तृतीय गौ सेवा कार्यक्रम सम्पन्न, 2000 किलो सब्जी एवं हरा चारा किया अर्पित

    खुले पंख परिवार का तृतीय गौ सेवा कार्यक्रम सम्पन्न, 2000 किलो सब्जी एवं हरा चारा किया अर्पित सचिन राजावत आगरा। सामाजिक सरोकारों के लिए निरंतर सक्रिय संस्था खुले पंख परिवार…

    Leave a Reply