पार्क की जमीन कब्ज़ा कर प्लाट बेचने की कोशिश

पार्क की जमीन पर प्लाट बेचने की कोशिश

आगरा। नेहरू नगर में ताजमहल से नज़दीक पार्क की जमीन पर भूमाफिया ने गेट लगाकर कब्जे की कोशिश की। बेशकीमती जमीन पर प्लाट काटकर बेचने की तैयारी है लोगों ने हंगामा किया।
शहर की पॉश कालोनी नेहरू नगर में पार्क की बेशकीमती जमीन पर भूमाफिया ने कब्जे का प्रयास किया है। इस मामले में कालोनियों के निवासियों ने महामुक्त से शिकायत की है। मंडलायुकत ने नगर आयुक्त को मामले की जांचकर कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।


नेहरू नगर की राधारमन लेन में करीब दो बीघा का एक पार्क है। जिसकी बाउंड्रीवाल हो रही है, लेकिन इसका विकास नहीं हुआ है। कालोनी के लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों तो इस पार्क के सौदयीकरण के लिए लिखा है, लेकिन निगम के अधिकारी तुम्हारा कोई भी ध्यान नहीं दिया गया। जिससे वहां झाड़ उग आए है। कुछ भूमाफियाओं द्वारा जमीन पर कब्जा कर यहां प्लाट बनाकर बेचने की कोशिश की जा रहा है। पिछले दिनों बाउंड्रीवाल को क्षति पहुंचाकर वहां गेट लगाने की कोशिश की गई। इस पर कालोनी के लोगों ने वहां गेट लगा रहे लोगों का विरोध किया। कालोनी के लोगों ने थाना हरीपर्वत पुलिस को शिकायत की थी तब पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। चूंकि मामला प्रशासन से जुड़ा है, इसलिए अब कालोनी के लोगों ने स्वीकृत मानचित्र के आधार पर पार्क के संबंध में मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी से शिकायत की है। मंडलायुक्त ने इस प्रकरण में नगर आयुक्त को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan

Related Posts

गुजरात प्रदेश सुरत शहर के कतारगाम सिंगड पुर पुलिस स्टेशन विस्तार में सुरत स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (S O G) ने अपराधी चिराग गोटी का निकला जुलूस लोगों ने ढोल नगाड़े से किया स्वागत

१७/०२/२०२६ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट   गुजरात प्रदेश सुरत शहर के सिंगणपुर कतारगाम इलाके में आतंक मचाने वाले कुख्यात ब्याजखोर चिराग गोटी को सूरत एस.ओ.जी. (SOG) ने…

होली व रमजान को लेकर कोसीकलां में पीस कमेटी बैठक, नागरिक सुविधाओं पर चर्चा।

होली व रमजान को लेकर कोसीकलां में पीस कमेटी बैठक, नागरिक सुविधाओं पर चर्चा। ।। कोसीकलां। ब्रज की विश्व प्रसिद्ध होली पर्व एवं रमजान माह को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और आपसी…

Leave a Reply