रात को दुल्हन बनी युवती, सुबह भाग गई

मथुरा,रात को दुल्हन बनी युवती सुबह हुई फुर्र

मथुरा,कस्बा सौख में आज सुबह अजब बकाया सामने आने से लोग हैरान रह गए रात को मंदिर में शादी करके दुल्हन बनी युवती सुबह दूल्हा व उसके परिजनों को सोता छोड़ भाग गई। पीड़ित ने पुलिस को सूचना देते हुए मामले की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जानकारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक मथुरा के कस्बा सौख क्षेत्र निवासी युवक के रिश्तेदारी के जानकार बिचौलियों ने रिश्ता सोनभद्र क्षेत्र की एक युवती से कराया था । ठीक है ठीक है ठीक है रविवार की सुबह कन्या पक्ष के लोगों को लेकर सौख आ गए बताते हैं कि शाम को दोनों की एक स्थान पर शादी कराई गई। इस दौरान शादी की सभी रस्में पूरी कराई गई। आरोप है कि इस दौरान बिचौलिया को कुछ धनराशि भी दी थी, रात शादी होने के बाद दूल्हा अपने परिजनों के साथ दुल्हन को घर ले गए, घर जाकर सभी सो गए जब सुबह परिवार के लोग जागे तो दंग रह गए उन्हें वहां दुल्हन नजर नहीं आई, इस पर उन्होंने उसकी तलाश की, लेकिन कहीं भी पता न चलने पर उन्हें शादी के नाम पर ठगी होने का एहसास होने पर वर पक्ष द्वारा स्थानीय पुलिस चौकी में तहरीर दी है। वही प्रभारी इंचार्ज प्रलव प्रताप सिंह ने बताया कि मामला सामने आया है लेकिन अभी तहरीर नहीं आई है तहरीर आने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी,पुलिस मामले की जांच कर रही है। शादी के बिचौलियों को लड़के पक्ष द्वारा बुलाया गया है।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    कोसीकलां में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, 71 यूनिट रक्त संग्रहित

    ।।कोसी कलां ।। कोसीकलां में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, 71 यूनिट रक्त संग्रहित विश्व रक्त दाता दिवस के अवसर पर माँ महारानी चैरिटेबल ब्लड सेंटर की ओर से स्वर्गीय…

    थाने में छोड़ दिया दो मासूम, वायरल मामले में पुलिस का पक्ष आया सामने, बच्चों को सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाने का दावा

    वायरल मामले में पुलिस का पक्ष आया सामने, बच्चों को सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाने का दावा   आगरा। थाना किरावली में दो नाबालिग बच्चों को थाने में बैठाकर पूछताछ किए…

    Leave a Reply