पत्नी की धड़कनें चलती देख मदद को चीखता रहा पति, भीड़ बनाती रही रील

यूपी आगरा:–दर्दनाक हादसे में बाईंपुर (सिकंदरा) निवासी 28 वर्षीय मोनिका वर्मा की भी मौत हुई. हादसे की सूचना पर उनके पति रविंद्र वर्मा मौके पर आ गए थे. वह मदद को चीखते रहे.

कोई उनकी मदद करने वाला नहीं था. लोग मोबाइल से रील बना रहे थे. पुलिस तमाशबीन की तरह खड़ी थी.

हादसे की सूचना पर जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी, डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय सवा चार बजे घटना स्थल पर आए. मोनिका वर्मा के परिजन मौके पर ही फूट-फूटकर रो रहे थे. भयंकर जाम लगा हुआ था. जिलाधिकारी ने परिजनों से बातचीत की. परिजनों ने बताया कि मोनिका पीलीपोखर स्थित सेंट एंड्रूज स्कूल में शिक्षिका थीं. दो साल का एक बेटा है आयुष. बच्चा घर पर मां के लौटने का इंतजार करता रहा. पति रविंद्र वर्मा की कैलाश मोड़ पर जय स्वीट्स हाउस के नाम से दुकान है. पति प्रतिदिन पत्नी को लेने जाता था. कुछ काम था. मोनिका ने कहा कि वह ऑटो से आ जाएगी. उसे गुरु का ताल से ले लेना.

गुरु का ताल पर मोनिका का इंतजार कर रहा था

रविंद्र वर्मा गुरु का ताल के पास थे. तभी हादसा हुआ. एक परिचित ने फोन किया. बताया कि ऑटो में मोनिका भी सवार थीं. यह सुनते ही रविंद्र दौड़कर मौके पर आए. ऑटो में मोनिका की धड़कन चल रही थी. पति ने बाहर निकाला. पास ही एक नर्सिंग होम में लेकर पहुंचा, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. मोनिका के परिजनों ने डीए के समक्ष पीड़ा व्यक्त की. कहा कि पास ही पुलिस बूथ है. यह कैसी पुलिसिंग है. लोग भी वीडियो बना रहे थे.

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    किरावली में गौ सम्मान अभियान के तहत सौंपा गया ज्ञापन

    किरावली में गौ सम्मान अभियान के तहत सौंपा गया ज्ञापन किरावली। गौ सम्मान आव्हान अभियान के अंतर्गत सोमवार को किरावली में सनातनियों, गौरक्षकों एवं साधु-संतों द्वारा प्रधानमंत्री के नाम तहसीलदार…

    सूरत के कॉजवे पर अधेड़ उम्र का आदमी ज़मीन पर कूदा या यह कोई हादसा था? फायर ब्रिगेड ने उसे ज़िंदा बाहर निकाला

    सूरत में देर रात करीब 11 बजे एक अधेड़ व्यक्ति कॉजवे से नीचे गिर गया, जिसके बाद फायर ब्रिगेड ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। कीचड़ में फंसे व्यक्ति को बाहर…

    Leave a Reply