बहराइच * रुपैईडीहा में अराजक तत्वों नें दो मंदिर के भगवान शिव की मूर्ति को किया खंडित*मनोज त्रिपाठी.

थाना रूपईडीहा के नगर पंचायत में स्थित भगवान शिव के दो मंदिर में देर रात को अराजक तत्व घुस गए। इसके बाद सभी ने भगवान शिव और माता पार्वती के मूर्ति को खंडित कर दिया। जब इसकी जानकारी सुबह हुई तो हिंदू समुदाय के लोगों में नाराजगी फैल गई। पुलिस को तहरीर देकर केस दर्ज किए जाने की मांग की है। पुलिस ने संदिग्ध की जांच शुरू कर दी है।
भारत नेपाल सीमा पर रूपईडीहा नगर पंचायत में माल गोदाम रोड और एचडीएफसी बैंक के निकट भगवान शिव का मंदिर स्थित है। मंदिर में मंगलवार रात को कुछ अज्ञात अराजक तत्व घुस गए। सभी ने मंदिर में भगवान शिव की मूर्ति को खंडित कर दिया। सुबह मंदिर पूजा के लिए पहुंचे लोगों ने मूर्ति खंडित देखी तो सभी में नाराजगी फैल गई। आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस को घटना से अवगत करवाया गया। थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखा तो उसमें अराजक तत्व कैद हो गए। हालांकि चेहरा साफ नहीं होने से पहचान नहीं हो पा रही है। इस मामले में राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी के आकाश मौर्य, दीपक कुमार, राम विलास, विजय कुमार समेत अन्य ने तहरीर देकर केस दर्ज किए जाने की मांग की है। इस मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह को फोन लगाया गया तो उनके मोबाइल पर घंटी बजती रही। उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। नाराज हो मंदिर परिसर में धरने पर बैठ गये और जमकर हिंदू संगठनों ने इसके विरोध में जमकर नारेबाजी किया गया पुलिस ने अपना काम शुरु कर दिया है। मनोज त्रिपाठी 8081466787 , बहराइच ।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • मनोज त्रिपाठी बहराईच

    स्वतंत्र पत्रकार एवम् सोसल मीडिया के चर्चित सूचना अधिकार कार्यकर्ता - मनोज त्रिपाठी।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश में फिर एक बार मौसम बदलने के आसार १३ मार्च से १७ मार्च तक मौसम में तब्दीली देखने को मिल सकती हैं हवा मान के जानकार श्री रमेश बसिया जी ने की आगाही

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश में 18 से 20 मार्च के बीच मौसम में बदलाव की संभावना, कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा जी आई डी सी में स्थित न्यू पारस डाइंग प्रिंटिंग मिल में टंकी सफाई करते वक्त तीन मजदूरों की मौत को लेकर वकील एवम् गुजरात प्रदेश कांग्रेस के महा मंत्री श्री दर्शन कुमार ए नायक ने विभागीय जांच के लिए विभिन्न विभागों से अनुरोध किया

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा GIDC क्षेत्र में स्थित न्यू पारस डाइंग मिल में कुछ दिन पूर्व केमिकल टंकी की सफाई के…

    Leave a Reply