स्वामी विवेकानंद का संदेश भारत की तस्वीर बदल सकता है- प्रो० अनुराग शुक्ला

अर्जुन रौतेला – आगरा संवादाता। “यदि भारत का चहुमुखी विकास चाहते हैं तो देश के युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके बताए हुए मार्ग पर चलना चाहिए । विवेकानंद के विचारों को अंगीकृत कर युवा विविध क्षेत्रों में भारत की ध्वज पताका फहरा सकते हैं।” यह कहना है आगरा कॉलेज के प्राचार्य प्रो अनुराग शुक्ला का। वह स्वामी विवेकानंद की जयंती के पूर्व दिवस पर एनसीसी आर्मी विंग, आगरा कॉलेज, आगरा द्वारा आयोजित विचार गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित कैडेट्स को संबोधित कर रहे थे।

एनसीसी आर्मी विंग आगरा कॉलेज, आगरा द्वारा स्वामी विवेकानंद की 161वीं जयंती के पूर्व दिवस पर आज
एक विचार गोष्ठी का आयोजन कॉलेज के सेमीनार हॉल में आयोजित किया गया।

गोष्ठी का शुभारम्भ प्राचार्य प्रो अनुराग शुक्ला एवं कैप्टेन अमित अग्रवाल ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

प्राचार्य प्रो. अनुराग शुक्ला ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारत की सोई हुई तरुणाई को जागृत करने का महत्वपूर्ण कार्य किया। आज के हमारे नौजवान जिस उम्र में अपने कैरियर को बनाने के बारे में सोचते हैं, स्वामी विवेकानंद ने उस उम्र में संपूर्ण विश्व के देशों में भारत की अध्यात्म शक्ति का पुनर्स्थापन कर दिया था।
उन्होंने कैडेट्स से कहा कि “सत्यम् बद-धर्मम् चर” अर्थात सत्य बोलो और धर्म पर चलो। जीवन में आगे बढ़ने के लिए सत्य का विशेष महत्व होता है।

विचार गोष्ठी में विषय प्रवर्तन करते हुए कंपनी कमांडर कैप्टन अमित अग्रवाल ने कहा कि आज भारत प्रत्येक क्षेत्र में नेतृत्व करने को तैयार है। वित्त, अंतरिक्ष, शिक्षा, चिकित्सा, टेक्नोलॉजी, विज्ञान, अध्यात्म, कृषि आदि सभी क्षेत्रों में भारत विश्व में अग्रणी राष्ट्र है। स्वामी विवेकानंद ने देश से अस्पृश्यता समाप्त करने के लिए भारतीयों को प्रेरित किया। उन्होंने देश के पददलितों और जरूरतमन्दो की चिंता और उनकी सेवा‌ को, ईश्वर की पूजा के सामान माना।

संचालन एसयूओ मनस्वी चौधरी ने तथा आभार यूओ तारूशी सारस्वत ने किया। अतिथियों का स्वागत सार्जेंट प्रिया ने किया।

इस अवसर पर डा आनंद पांडे, एसयूओ प्रतीक मिश्रा, प्रकाश, अनु, प्राची, मोनिका, आशीष यादव, नीलोफर, लक्ष्मी सिंह आदि कैडेट्स ने व्यवस्थाएं संभाली।

गोष्ठी में कैडेट भावना यादव, यामिनी चाहर, तमन्ना परमार, सोमिया, अलीना, आलोक सिंह आदि कैडेट्स ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

अंत में कैडेट शालू ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात में आ रहे चुनाव के बीच गुजरात प्रदेश नवसारी जिला कांग्रेस में बड़ा विवाद शहर प्रमुख पर लगे गंभीर आरोप

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश नवसारी में कांग्रेस के भीतर बड़ा विवाद, शहर अध्यक्ष पर गंभीर आरोप गुजरात प्रदेश नवसारी शहर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में उस…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के राजस्थान युवा संघ के निडर साहसी एवम् मिलनसार व्यक्तित्व के धनी प्रमुख श्री विक्रम सिंह जी शेखावत की मौत का समाचार मिलते ही भारतीय जनता पार्टी के पूर्व गुजरात प्रमुख श्री सी आर पाटील एवम् विधायक श्री मति संगीता पाटिल

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत शहर के राजस्थान युवा संघ के अध्यक्ष तथा कपड़ा उद्योग से जुड़े जाने-माने व्यापारी विक्रमसिंह शेखावत का हार्ट अटैक के…

    Leave a Reply