23 वर्ष की लड़की कार में बिता रही अपना जीवन

किराया बचाने के लिए वैन में रहने लगी लड़की, 10 लाख लगाकर घर जैसा दिया लुक, पर झेलनी पड़ रही बड़ी समस्या ।

23 साल की एमेलीज (Amelise) एक वैन (Girl live in van) में रहती हैं. उन्होंने इस वैन को अपना घर बना लिया है और उसे ऐसे डेकोरेट किया है कि अगर आप इसे एक बार देखेंगे, तोमहानगरों में घर खरीदना बेहद महंगा है, ऐसे में लोग किराये पर रहना

पसंद करते हैं. पर अब तो किराया भी इतना ज्यादा हो चुका है कि लोगों को लगता है, उससे बेहतर होगा कि अपना घर लेकर उसकी ईएमआई चुका दी जाए. पर कुछ लोग तो किराया देने से भी बचने की कोशिश में लगे रहते हैं. ऐसा ही एक महिला ने भी किया. महिला (Woman live in Van) किराया बचाने के लिए एक वैन में रहने लगी है. उसने बताया कि ऐसा करने के पीछे क्या कारण है. जानकर आप भी हैरान होंगे.

द सन वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार 23 साल की एमेलीज (Amelise) एक वैन (Girl live in van) में रहती हैं. उन्होंने इस वैन को अपना घर बना लिया है और उसे ऐसे डेकोरेट किया है कि अगर आप इसे एक बार देखेंगे, तो बार-बार देखने का मन करेगा. इंस्टाग्राम पर @ameinavan नाम का उनका अकाउंट है जिसपर वो अपने वैन से जुड़ी फोटोज और वीडियोज को पोस्ट करती रहती हैं.

उन्होंने बताया कि वो अपने कुत्ते के साथ वैन में रहती हैं. यही नहीं, उनके माता-पिता भी वैन में ही रहते हैं. उन्होंने कहा कि एक वक्त ऐसा आया उन्हें एहसास हुआ कि जिंदगी की सच्चाई क्या है. इस वजह से उन्होंने पैसे बचाने के बारे में सोचा और एक वैन खरीदकर उसे पूरी तरह से रेनोवेट कर लिया. उन्हें वैन को बनाने में 18 महीने का वक्त लगा और सितंबर 2021 को इसे पूरा किया था. अब वो वैन से पूरा यूरोप घूमने निकली हैं

 

उन्होंने कहा कि लोगों को लगता है, वो वैन के लिए बहुत रुपये खर्च करती हैं, पर ये सच नहीं है. उन्होंने 10 लाख रुपये में वैन को खरीदकर उसे पूरी तरह रेनोवेट कर लिया था. उन्होंने बताया कि वैन में रहना काफी सस्ता होता है. शुरुआती वैन लाइफ में उन्हें कोई खास खर्च नहीं करना पड़ता था. उन्होंने बताया कि काफी वक्त उन्होंने फ्रांस में बिताया क्योंकि वहां वैन में रहना सस्ता था

इन तमाम बातों के बावजूद उन्हें एक बड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है. वो है उनकी सुरक्षा. वैन को पार्क करना काफी चुनौतीपूर्ण होता है. इस वजह से वो ऐसी किसी भी जगह पर वैन को खड़ा नहीं कर सकती हैं, जहां पर उन्हें या वैन को कोई खतरा हो. कई बार वो इसी वजह सुनसान कार पार्किंग में गाड़ी को नहीं खड़ी करती हैं. वो गाड़ी को खड़ी कर के सोने के लिए काफी रिसर्च करती हैं और ऐसी जगह ही चुनती हैं, जहां पार्किंग आसान हो. ऐसी जगह खोजना चुनौती से कम नहीं होता. उन्हें अपनी सुरक्षा की भी चिंता होती है ।

 

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन।

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन। कोसी कलां। कोसी कलां क्षेत्र के शालीमार रोड स्थित सत्यम विद्या मंदिर में वार्षिक…

    एक माह से गिरा विद्युत खंभा बना खतरा, महिलाओं का विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

    एक माह से गिरा विद्युत खंभा बना जानलेवा खतरा, राधा कृष्ण कॉलोनी की महिलाओं का विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कोसीकला। नगर के गोपाल बाग क्षेत्र स्थित नगला इस्लामपुर रोड…

    Leave a Reply