तमन्ना बघेल को न्याय दिलाने के लिए सपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी धनगर मिली परिजनों से

तमन्ना बघेल को न्याय दिलाने के लिए सपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी धनगर मिली परिजनों से

आगरा। समाजवादी पार्टी से अलीगढ़ ज़िला अध्यक्ष लक्ष्मी धनगर के नेतृत्व में अलीगढ जनपद के समाजवादी पार्टी के नेताओं ने कु. तमन्ना उम्र लगभग -18 वर्ष पुत्री रामअवतार सिंह बघेल निवासी -पुष्प विहार कालोनी, नाऊ की सराय, टेड़ी बगिया, खन्दौली आगरा के हत्या पर परिजनों से मिलकर गहरा शोक व्यक्त किया एवम ढांढस बंधाया।

जिला अध्यक्ष लक्ष्मी धनगर ने बताया कि यहाँ आने के बाद नाम न बताने की शर्त पर बताया कि सत्ताधारी दल के विधायक की सह पर नामजद आरोपियों में से केवल एक को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है, बाकि लोगों पर हल्की धाराओं में मुकदम्मा पंजीकृत कर बचा दिया गया।
इसके बाद उन्होंने थाना खन्दौली आगरा पुलिस से हत्या के आरोपित दोषियों के विरुद्ध शीघ्र कठोरतम कार्यवाही की माँग की। इस दौरान कप्तान सिंह धनगर, ब्रजमोहन धनगर, सीताराम बघेल, जगदीश (प्रधान जी), रवि कुमार, पंकज सिंह आदि मौजूद रहे।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    बहराइच * नवागत डीएम राजेश कुमार पाण्डेय नें पदभार ग्रहण कर जिले की संभाली कमान *मनोज त्रिपाठी

    बहराइच 12 सितम्बर। नवागत जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने शनिवार को जनपद बहराइच पहुंचकर कोषागार में अपना पदभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त उन्होंने अधिकारियों से आवश्यक जानकारी…

    किरावली नगर पंचायत बोर्ड बैठक में 5.5 करोड़ के विकास प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास

    किरावली नगर पंचायत बोर्ड बैठक में 5.5 करोड़ के विकास प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किरावली। नगर पंचायत किरावली की बोर्ड बैठक सोमवार, 7 सितंबर 2026 को नगर पंचायत कार्यालय में…

    Leave a Reply