बहराइच * आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हरियाली रिसार्ट में एसपी व एमएलसी द्वारा महिलाओं को किया गया पुरस्कृत *मनोज त्रिपाठी.

आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस-2024 के अवसर पर आगा खान फाउन्डेशन द्वारा हरियाली रिसार्ट,बहराइच में विशेष कार्यक्रम *”मैं भी छू सकती हूं आकाश, बस मुझे भी है एक मौके की तलाश”* का आयोजन किया गया जिसमें विशिष्ट अतिथि *पुलिस अधीक्षक बहराइच श्रीमती वृन्दा शुक्ला* द्वारा प्रतिभाग कर कार्यक्रम को सम्बोधित किया गया। सर्वप्रथम महोदया द्वारा कार्यक्रम की मुख्य अतिथि *एमएलसी डॉ0 प्रज्ञा त्रिपाठी, भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य एवम् पदाधिकारियों और कार्यक्रम के आयोजक आगा खान फाउन्डेशन के पदाधिकारियों* तथा कार्यक्रम में आई सभी महिलाओं को धन्यवाद दिया गया।
तत्पश्चात महोदया द्वारा महिला जागरूकता को लेकर समाज में प्रचलित कुरीतियों तथा उनकी वजह से महिलाओं के साथ होने वाली घरेलू हिंसा, प्रताड़ना, शोषण तथा उत्पीड़न जैसे अपराधों के बारे में जानकारी देते हुए नारी स्वावलंबन, सशक्तिकरण और सुदृढ़ीकरण पर बल दिया गया। इसके साथ ही किसी भी महिला के साथ होने वाले अपराध पर चुप रहकर प्रताड़ना सहने की बजाय आवाज उठाने के प्रति जागरूक किया। किसी महिला या बच्ची के साथ छेड़खानी, पीछा करने, टिप्पणी करने, मोबाइल पर कॉल करके या सोशल मीडिया पर परेशान करने तथा किसी के द्वारा ब्लैकमेल करने जैसे प्रकरणों को बिल्कुल भी न छिपाएं ऐसे में तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त कर संबंधित के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करा के अभियुक्त को जेल भिजवायें।
अन्त में एमएलसी डॉ0 प्रज्ञा त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक बहराइच वृन्दा शुक्ला, भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों तथा आगा खान फाउन्डेशन द्वारा जनपद की कुशल कार्यकारिणी तथा नारी सशक्तिकरण में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं को पुरस्कृत किया गया।मनोज त्रिपाठी8081466787, बहराइच ।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • मनोज त्रिपाठी बहराईच

    स्वतंत्र पत्रकार एवम् सोसल मीडिया के चर्चित सूचना अधिकार कार्यकर्ता - मनोज त्रिपाठी।

    Related Posts

    प्रिल्यूड में पेड़ों को राखी बांधकर लिया संरक्षण का संकल्प

    अर्जुन रौतेला आगरा। रोशनी डॉ. आर.एस. सोढ़ी चैरिटेबल ट्रस्ट एवं रोटरी क्लब ऑफ आगरा रॉयल के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में पर्यावरण जागरूकता व्याख्यान एवं बालिका…

    मजबूत हड्डियां, सुरक्षित सड़कें और स्वस्थ कार्यशैली का संदेश

    अर्जुन रौतेला आगरा। आगरा ऑर्थोपेडिक सोसायटी के माहव्यापी जनस्वास्थ्य अभियान ‘आगरा मूव्स बेटर-2026’ के तहत मंगलवार को शहर में दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में 16…

    Leave a Reply