आगरा: छह और मरीजों में डेंगू की पुष्टि, एसएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा है इलाज

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को छह मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। ये मरीज पहले से ही यहां भर्ती हैं। इनमें फिरोजाबाद के चार, एटा और मैनपुरी का एक-एक मरीज है। इससे पूर्व सोमवार को 15 मरीजों की एलाइजा जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। इनमें आगरा के सबसे ज्यादा आठ मरीज हैं।

एसएन के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि फिरोजाबाद के चार, एटा और मैनपुरी का एक-एक मरीज को डेंगू हुआ है। आज आगरा के एक भी मरीज में डेंगू की पुष्टि नहीं हुई है। अब डेंगू वार्ड में करीब 25 मरीजों का इलाज चल रहा है। सोमवार को पांच बच्चों समेत 11 मरीज ठीक होने पर घर भेज दिए हैं।

वायरल बुखार के भी बढ़ रहे मरीज
एसएन मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में सोमवार को वायरल बुखार के रिकॉर्ड 1188 मरीज आए। इसमें सबसे ज्यादा मरीज देहात क्षेत्र के हैं। इनको तेज बुखार, सिर में दर्द, उल्टी और बेचैनी की परेशानी है। दवा देकर चिकित्सक मच्छरों से बचने की नसीहत दे रहे हैं। मंगलवार को भी ओपीडी में भीड़ रही।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    स्मार्ट सिटी के विरोध में सपा नेताओं ने किया ‘गड्ढा पूजन’, नगर निगम और सरकार पर साधा निशाना

    अर्जुन रौतेला आगरा। शहर की बदहाल सड़कों और स्मार्ट सिटी परियोजना के कार्यों को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने शुक्रवार को अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। लोहामंडी मार्ग…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा विस्तार की आंगन वाड़ी में स्पायरी डेट का सामान******1

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट मुख्यमंत्री मातृशक्ति योजना में एक्सपायरी चना-दाल वितरण का मामला, गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ का आरोप सूरत, 7 अगस्त। मुख्यमंत्री मातृशक्ति योजना…

    Leave a Reply