लोकसभा चुनाव 2024
मतदान: मंगलवार, 07 मई |मतगणना: मंगलवार, 04 जून

मुगल बादशाह अकबर के किले फतेहपुर सीकरी स्मारक और शेख सलीम चिश्ती की दरगाह के लिए प्रसिद्ध यह संसदीय क्षेत्र वर्ष 2009 में अस्तित्व में आया। पहली बार यहां से बसपा की प्रत्याशी और पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय की पत्नी सीमा उपाध्याय सांसद बनीं। उन्होंने सपा प्रत्याशी राजबब्बर को हराया। वर्ष 2014 में सीमा उपाध्याय को हराकर भाजपा के चौधरी बाबूलाल सांसद बने। इस चुनाव में दिग्गज नेता अमर सिंह रालोद के प्रत्याशी थे, लेकिन उनकी जमानत जब्त हो गई थी। 2019 में भाजपा के राज कुमार चाहर सांसद बने। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अब बारी है तीसरे चरण के मतदान की। तीसरे चरण में फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर भी मतदान होगा, जहां से पिछले चुनाव में भाजपा प्रत्याशी ने पीएम मोदी से भी बड़ी जीत दर्ज की थी।
फतेहपुर सीकरी 2019 के चुनाव में उन्हें 4,95,065 वोटों से जीत मिली थी। राजकुमार चाहर को कुल 6,67,147 वोट मिले थे, जो ऐसा आंकड़ा था, जिसे ब्रज आगरा क्षेत्र में कोई नहीं छू सका। अब एक बार फिर यहां से भाजपा ने राजकुमार चाहर को ही चुनाव मैदान में उतारा है।
इस बार कौन-कौन हैं चुनाव मैदान में
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए इस सीट से भाजपा ने राजकुमार चाहर पर भरोसा जताया है। तो वहीं सपा-कांग्रेस गठबंधन से पूर्व फौजी रामनाथ सिकरवार मैदान में हैं। बसपा ने यहां से रामनिवास शर्मा को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं, भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल के बेटे रामेश्वर चौधरी ने निर्दलीय मैदान में उतरकर मुकाबला रोचक बना दिया है।
लोकसभा चुनाव 2019 में मिले वोट
राजकुमार चाहर – भाजपा – 6,67,147
राज बब्बर – कांग्रेस – 1,72,082
श्रीभगवान शर्मा – बसपा – 1,67,663 (जमानत जब्त)
जीत का अंतर – 4,95,065
आगरा-जिलाधिकारी भानू चंद्र गोस्वामी आदर्श आचार संहिता को लेकर प्रेसवार्ता मे बोले
आगरा,फतेहपुर सीकरी में 7 मई को मतदान-
आगरा में 18 जोनल, 128 सेक्टर मजिस्ट्रेट –
फतेहपुर सीकरी में 40 जोनल,236 सेक्टर मजिस्ट्रेट-
आगरा में 17 लाख 57 हजार मतदाता –
फतेहपुर सीकरी में 17 लाख 94 हजार मतदाता-
Updated Video




Subscribe to my channel






