समस्या का समाधान न होने पर मंडलायुक्त कार्यालय घेराव का अल्टीमेट :– सिस्टम सुधर संगठन

एत्मादपुर (आगरा)। सिस्टम सुधार संगठन के जिला उपाध्यक्ष टिंकू पुंडीर के नेतृत्व में किसानों की पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम दिव्या सिंह को ज्ञापन सौंपा गया।

 

ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि भीषण गर्मी को देखते हुए क्षेत्र के बंबा और गुल में पानी न होने के कारण किसान और जीव जंतु बेहाल हो रहे हैं। ग्राम पंचायत सवाई के मजरा मंगलपुर, भवाइन, सिकतरा रोड़ पर बम्बा की दबी गूल निकाला जाए। जिससे किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो सके। नवलपुर स्थित रोमसंस कंपनी ने बम्बा पर किए कब्जे को हटाया जाए। क्षेत्र में बंद पड़ी समर सेबिल और हेडपम्प को रिबोर कर सुचारु किया जाए।

सात जनवरी 2024 क्षेत्रीय कार्यालय पर दिए गए ज्ञापन को अमल में लाया जाए। उन्होंने कहा कि 10 दिन में समस्त समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो मंडलायुक्त कार्यालय का घेराव करेंगे।

इस दौरान मुख्य रूप से संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अंशुमन ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष रामवीर सिंह, प्रदेश महासचिव जितेंद्र त्यागी, प्रदेश महामंत्री महेश सिसोदिया, प्रदेश कोषाध्यक्ष सत्यपाल सिंह परमार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मुकेश सिसोदिया, मंडल उपाध्यक्ष भानु ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष पवन सिसोदिया, जिला संरक्षक हुकुम सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष बंटी जादौन, जिला उपाध्यक्ष टिंकू पुंडीर, जिला उपाध्यक्ष पंडित पवनकांत रावत, जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र सिकरवार, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र सविता, जिला महामंत्री लोकेंद्र यादव, तहसील अध्यक्ष योगेश ठाकुर, तहसील अध्यक्ष (युवा मोर्चा) राहुल यादव, तहसील अध्यक्ष (महिला मोर्चा) प्रीति सिंह, किसान नेता जगदीश प्रसाद सारस्वत, प्रताप सिंह, कुलदीप सिंह जादौन, थान सिंह यादव, मुकेश सिसोदिया, अमर सिंह यादव, पवन ठाकुर, शिवकुमार सिंह आदि समस्त सम्मानित किसान सरकारी उपस्थिति रही।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    ताजमहल पर गर्मी का असर: 17 वर्षीय पर्यटक की बिगड़ी तबीयत, सुरक्षा कर्मियों की तत्परता से टला बड़ा हादसा

    रिपोर्टर – दिलशाद अहमद फतेहपुर सीकरी  आगरा। विश्व प्रसिद्ध ताजमहल में घूमने आई एक किशोरी पर्यटक की अचानक तबीयत बिगड़ने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।…

    कोसीकलां में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, 71 यूनिट रक्त संग्रहित

    ।।कोसी कलां ।। कोसीकलां में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, 71 यूनिट रक्त संग्रहित विश्व रक्त दाता दिवस के अवसर पर माँ महारानी चैरिटेबल ब्लड सेंटर की ओर से स्वर्गीय…

    Leave a Reply