जंगल से निकले एक अजगर सांप ने कुत्ते को बनाया अपना शिकार-क्षेत्र मे फैली दहशत…

मिर्जापुर ब्रेकिंग….

*शिवालिक जंगल से निकले एक अजगर सांप ने कुत्ते को बनाया अपना शिकार-क्षेत्र मे फैली दहशत

*वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर सांप को पकडकर जंगल में छुडावाया

मिर्ज़ापुर-सहारनपुर
बादशाहीबाग से खारा जाने वाले मार्ग के बीच खारा जल विद्युत परियोजना के पास शिवालिक जंगल से रोड पर निकले कई फीट लम्बे एक अजगर सांप ने एक कुत्ते को अपना शिकार बनाया और उसको निगलने का प्रयास किया। कुत्ते के चिल्लाने की आवाज सुनकर राहगीरो की भीड इकट्ठा हो गयी। सूचना पर बडकला रेंज बादशाहीबाग के रेंजर बिशन सिंह भी विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और अजगर सांप से कुत्ते को मुक्त कराया। इसके बाद विभाग की टीम ने अजगर सांप को पकडकर दूर जंगल में छुडवा दिया। वन विभाग ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना तीन दिन पुरानी है। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी और पकडे गये कुत्ते को उक्त अजगर सांप से मुक्त कराकर अजगर सांप को जंगल में छुडवा दिया था। इस घटना से क्षेत्र में दहशत बनी है।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    स्मार्ट सिटी के विरोध में सपा नेताओं ने किया ‘गड्ढा पूजन’, नगर निगम और सरकार पर साधा निशाना

    अर्जुन रौतेला आगरा। शहर की बदहाल सड़कों और स्मार्ट सिटी परियोजना के कार्यों को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने शुक्रवार को अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। लोहामंडी मार्ग…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा विस्तार की आंगन वाड़ी में स्पायरी डेट का सामान******1

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट मुख्यमंत्री मातृशक्ति योजना में एक्सपायरी चना-दाल वितरण का मामला, गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ का आरोप सूरत, 7 अगस्त। मुख्यमंत्री मातृशक्ति योजना…

    Leave a Reply