जनपद में हो रहे 50 लाख से अधिक व 50 लाख से कम लागत के निर्माण कार्य की मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

जनपद में हो रहे 50 लाख से अधिक व 50 लाख से कम लागत के निर्माण कार्य की मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

 

सीएम डैशबोर्ड की बैठक करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने खराब ग्रेड प्राप्त करने वाले अधिकारियों को दिए विशेष निर्देश

 

हापुड़: बुधवार को विकास प्राथमिकता एवं निर्माण कार्यो की समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए निर्देश। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने सीएम डैश बोर्ड की समीक्षा मे विभाग की प्रगति खराब होने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होने प्रोजेक्ट वाइज समीक्षा के दौरान जिन विभागो की रैंक सी0डी0ई0 की श्रेणी में है उनको विशेष निर्देश दिए की सीएम डैशबोर्ड पोर्टल पर फिडिंग का कार्य सही प्रकार से किया जाए जिससे जनपद की रैंक प्रभावित न हो। आगामी समीक्षा बैठक से पूर्व जिन विभागों को खराब रैंक प्राप्त हुई है उसमें सुधार किया जाए। जिला अर्थ और संख्याधिकारी ने बताया की 50 लाख से अधिक की कुल 49 परियोजना है। राजकीय महिला महाविद्यालय धौलना, गौ संरक्षण केंद्र धौलना, गढ़मुक्तेश्वर मे वृजघाट का निर्माण,आई आई टी बडौदा की समीक्षा के दौरान आईआईटी बडौदा को समय से पूरा करने के निर्देश दिया।50 लाख से कम धनराशि वाली परियोजनाओं मे बाल विकास परियोजना कार्यालय गढ़मुक्तेस्वर, प्रोजेक्ट अलंकार के तहत राजकीय इंटर कालेज तथा अन्य योजनाओं की समीक्षा की। मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए की सभी अधिकारीगण मानक एवं गुणवत्ता सहित लक्ष्य को समय से पूरा करने के लिए प्रभावी रणनीति बनाकर अमल में लाएं। उन्होंने कहा कि कार्य गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी न होने पाए। उन्होने ने सभी संस्थाओं से उनको सौंप गए निर्माण कार्य को ईमानदारीपूर्वक तथा समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा संबंधित संस्था तथा संबंधित विभाग आपस में समन्वय बनाकर निर्माण कार्य पूरा करें।बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी , जिला उद्यान अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी , जिला कार्यक्रम अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग /विद्युत/ जल निगम / सिंचाई सहित अन्य संबंधी अधिकारी उपस्थित रहे।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ आगरा में आंदोलन तेज: 4 दिन में केंद्रीय नेतृत्व से वार्ता के आश्वासन के बीच धरना जारी

    यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ आगरा में आंदोलन तेज: 4 दिन में केंद्रीय नेतृत्व से वार्ता के आश्वासन के बीच धरना जारी आगरा: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के वर्ष…

    बहराइच * नवागत डीएम राजेश कुमार पाण्डेय नें पदभार ग्रहण कर जिले की संभाली कमान *मनोज त्रिपाठी

    बहराइच 12 सितम्बर। नवागत जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने शनिवार को जनपद बहराइच पहुंचकर कोषागार में अपना पदभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त उन्होंने अधिकारियों से आवश्यक जानकारी…

    Leave a Reply