आशा/आशा संगिनी कर्मचारी संगठन ने किया पौधरोपण

आगरा संवादाता अर्जुन रौतेला। आज दिनांक 28 अगस्त 2024 को भारतीय मजदूर संघ के आवाहन पर आशा /आशा संगिनी कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश जनपद शाखा आगरा की जिलाध्यक्ष पप्पी धनगर के नेतृत्व में राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस पर जन जागरूकता बैठक एवं पौधारोपण कार्यक्रम विकासखंड अकोला के ग्राम पंचायत मलपुरा में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता आशा संघ की ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मी देवी शर्मा ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हिम्मत सिंह ग्राम प्रधान मलपुरा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र राणा, विभाग प्रमुख चंद्रभान, जिला मंत्री मुकेश चाहर मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि ने हर व्यक्ति द्वारा एक पेड़ लगाने का आह्वान किया और सभी आशा एवं संगिनी बहनों ने एक पेड़ लगाने एवं पर्यावरण के प्रति सामाजिक परिवर्तन करने का सतसंकल्प लिया।

कार्यक्रम का संचालन संघ के संरक्षक राजेश धनगर ने किया। इस मौके पर रूपेश जिला (मीडिया प्रभारी), मंजरीलता, विनीता, जमुना, रामवती, अनीता अन्य आशा एवं संगिनी बहने मौजूद रही।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    दिल्ली में सी ए आई टी का भव्य राष्ट्रीय महिला समिट सम्पन्न महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भयता पर विशेष जोर चार सो से अधिक महिलाओं की भागीदारी

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट *दिल्ली में कैट का भव्य राष्ट्रीय महिला समिट संपन्न, 400 से अधिक महिलाओं की भागीदारी — महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता पर विशेष जोर*…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर चेंबर ऑफ कॉमर्स का कबीले तारीफ आयोजन उद्योगों को होगा फायदा

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट एस जी सी सी आई बिजनेस कनेक्ट द्वारा एआई आधारित ‘स्पीड बिजनेस नेटवर्किंग कॉन्क्लेव’ का सफल आयोजन सूरत: दक्षिण गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स…

    Leave a Reply