बहराइच * बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष ने भेड़िए के हमले में मारे गए बच्चों के परिवार से मिले व्यक्त की संवेदना *मनोज त्रिपाठी.

बहराइच जिला में इस समय महसी विधानसभा क्षेत्र में ही नहीं खैरीघाट थाना क्षेत्र में आदमखोर भेडि़ए का आतंक जारी है अभी कुछ दिन पूर्व में हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत कई गांव में भेडिए के द्वारा कई बच्चो को मार कर अपना निवाला बनाये हैं इससे आज भी ग्रामीण भयभीत हैं फिलहाल 4 भेड़िए पकड़ में आये हैं और अभी गिरफ्त के बाहर हैं यहाँ तक कि महसी विधायक की इस गंभीर प्रकरण पर प्रशासन का लापरवाह रवैये को देखते हुए उन्होंने स्वयं हीं इन भेड़िए के हमले वाले ग्रामीण क्षेत्रों में पहरेदारी का नेक कार्य कर रहे हैं अब तक जिला के उच्च अधिकारी से लेकर वन राज्य मंत्री का आगमन क्षेत्र भ्रमण हो चुका है और दो सौ पीएसी जवान पुलिसकर्मी तैनात के साथ वन विभाग की टीम भी लगी हुई है फिर भी ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। खैरी घाट थाना क्षेत्र के लोगों में भी भेड़िए का खौफ बना है क्योंकि भेड़िए ने हमला किया है नानपारा विधायक राम निवास वर्मा भी अपने क्षेत्र में भेड़िए के आने की सूचना पर पुलिस बल के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण किया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ 0 देवेंद्र शर्मा का आज आगमन हुआ उनके साथ महसी विधायक के अनुज योगेश्वर सिंह रहे । डॉ 0 शर्मा भेड़िए के हमले में मारे गए बच्चों के परिवार से मिले और संतावना देते हुए ढांढस बंधाया और सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने सिसैया चूरामणि, कुलैला , सिकन्दरपुर के मक्का पुरवा नकवा और सिंगीया ,नसीरपुर जैसे भेड़िए के आतंक से प्रभावित गांव का दौरा किया मौजूद अधिकारियों टास्क फोर्स के सदस्यों वॉलिंटियर्स से वार्ता कर जानकारी ली , जिला प्रोवेशन अधिकारी विनोद राय,थानाध्यक्ष हरदी सुरेश वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।मनोज त्रिपाठी 8081466787. बहराइच।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • मनोज त्रिपाठी बहराईच

    स्वतंत्र पत्रकार एवम् सोसल मीडिया के चर्चित सूचना अधिकार कार्यकर्ता - मनोज त्रिपाठी।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत महानगर पालिका में नायब आरोग्य अधिकारी को कमिश्नर श्री ने किया सेवा मुक्त विभागीय जांच शुरू

    १७/०२/२०२६ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सुरत महानगर पालिका में सरकारी निर्देशों का घोर उल्लंघन, नायब स्वास्थ्य अधिकारी को किया गया सेवा मुक्त आप को बताते…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के कतारगाम सिंगड पुर पुलिस स्टेशन विस्तार में सुरत स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (S O G) ने अपराधी चिराग गोटी का निकला जुलूस लोगों ने ढोल नगाड़े से किया स्वागत

    १७/०२/२०२६ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट   गुजरात प्रदेश सुरत शहर के सिंगणपुर कतारगाम इलाके में आतंक मचाने वाले कुख्यात ब्याजखोर चिराग गोटी को सूरत एस.ओ.जी. (SOG) ने…

    Leave a Reply