डॉ. यशोधरा शर्मा “सुधी शिक्षक 2024” एवं मीरा पुरवार “साहित्य साधिका सम्मान 2024” चुनी

डॉ. यशोधरा शर्मा “सुधी शिक्षक 2024” एवं मीरा पुरवार “साहित्य साधिका सम्मान 2024” चुनी

साहित्य साधिका समिति आगरा ने किया शिक्षकों का सम्मान समारोह

आगरा संवादाता। साहित्य साधिका समिति आगरा द्वारा आयोजित सम्मान समारोह दिनांक 02 अक्तूबर को खंदारी स्थित पदमचंद जैन इंस्टीट्यूट के सभागार में आयोजित किया गया।
जिसमें इस वर्ष “सुधी शिक्षक 2024” का सम्मान माता भगवती देवी राजकीय कन्या महाविद्यालय, आँवलखेड़ा की प्राचार्या डॉ. यशोधरा शर्मा दिया गया तो वहीं “साहित्य साधिका सम्मान 2024” प्रसिद्ध साहित्यकार मीरा पुरवार (इटावा) को प्रदान किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता आगरा की आर्यसमाजी विचारधारा की समर्थक श्रीमती शांति नागर ने की। मंच पर संरक्षक डॉ. उषा यादव, संस्थापक डॉ. सुषमा सिंह, रमा वर्मा “श्याम”, कमला सैनी, समिति की अध्यक्ष डॉ. रेखा कक्कड़ रही तो वहीं कार्यक्रम का संचालन डॉ. रमा रश्मि और सचिव यशोधरा यादव “यशो” ने सम्मिलित रूप से किया ।

सम्मान समारोह की शुरुआत ज्ञान की देवी मां सरस्वती की वन्दना सुमधुर स्वर में काँची सिंघल ने की।
कार्यक्रम में नगर के गणमान्य विद्वानों की गरिमामय उपस्थिति रही। समिति की सदस्यों ने शिक्षकों और साहित्यकारों की समाज निर्माण में भूमिका पर भी प्रकाश डाला।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश भरूच जिले की राजनीति में गरमाहट विधायक चैतर वसावा के खिलाफ एक साथ 3 FIR दर्ज पुलिस थानों को छावनी में तब्दील

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश भरूच जिले के झगड़िया GIDC ब्लास्ट के पीड़ितों को न्याय दिलाने को लेकर विधायक चेतर वसावा और पुलिस आमने-सामने भरूच जिले…

    गुजरात राज्य में आयोजित होने वाली वर्ष 2026 की जनगणना के कार्यक्रमों में कुछ फेर बदल करने की मांग को लेकर गुजरात राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा जनगणना निर्देशक को लिखा पत्र

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा राज्य में आयोजित होने वाली वर्ष 2026 की जनगणना के कार्यक्रम को लेकर जनगणना निदेशक को महत्वपूर्ण…

    Leave a Reply