घर के आँगन में खेल रहे चार मासूम बच्चों को बंदर ने नोचकर किया घायल

घर के आँगन में खेल रहे चार मासूम बच्चों को बंदर ने नोचकर किया घायल…*
_____________________
(सहारनपुर) बंदर ने चार मासूम बच्चों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। यह घटना गंगोह के मौहल्ला गुलाम औलिया के कलंदर चौक के पास हुई, जहां बंदर ने अलग-अलग घरों के बच्चों पर हमला किया। घायलों में 6 साल की अमायरा, 5 साल की हिबा, 2 साल की आयरा और 3 साल की इंसा शामिल हैं।

घटना उस समय हुई जब अमायरा अपने घर के आंगन में खेल रही थी, तभी अचानक बंदर ने उस पर हमला कर दिया। इस बीच आसपास के लोगों ने तुरंत बच्चों को बचाया, वरना यह घटना बहुत गंभीर रूप ले सकती थी। बच्चों की हालत अब सामान्य है, लेकिन इस घटना से मोहल्ले में बंदर की दहशत फैल गई है। यह घटना एक हफ्ते पहले गाँव सांगाठेड़ा में हुई कुत्ते के हमले की घटना से मेल खाती है, जिसमें चार मासूम घायल हो गए थे और दो गंभीर रूप से घायल होकर चंडीगढ़ रेफर किए गए थे। मोहल्ले के लोगों ने गंगोह नगर पालिका परिषद के अधिकारियों से माँग की है कि जल्द से जल्द बंदर को पकड़ा जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    फतेहपुर सीकरी में भाजपा की महिला जनआक्रोश पदयात्रा, बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी

    रिपोर्टर – दिलशाद अहमद फतेहपुर सीकरी  फतेहपुर सीकरी। विकासखंड क्षेत्र के बस स्टैंड से भारतीय जनता पार्टी द्वारा महिला जनआक्रोश पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस पदयात्रा में क्षेत्र की…

    बहराइच * झोलाछाप डाक्टर के द्वारा गलत इंजेक्शन लगाने से युवक की मौत परिजनों का आरोप * मनोज त्रिपाठी.

    खैरीघाट थाना क्षेत्र के पिपरीमाफी गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितिथियों मे मौत हो गई जिमींदार गुप्ता उम्र ( 35 ) पुत्र नारायण गुप्ता के परिजनों ने बताया कि…

    Leave a Reply