यूपी विस उपचुनाव:फूलपुर में गरजे सीएम

*यूपी विस उपचुनाव:फूलपुर में गरजे सीएम योगी,बोले- उत्तर प्रदेश की धरती को बनाएंगे दंगा मुक्त,खनन माफिया हो,नकल माफिया हो उससे सख्ती से निपटेंगे*

प्रयागराज।उत्तर प्रदेश में नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहा है।उपचुनाव को लेकर यूपी की सियासत गरम है।भारतीय जनता पार्टी,समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी उपचुनाव में जीत दर्ज करने के लिए ऐड़ी से लेकर चोटी तक जोर लगा रखा है।इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को प्रयागराज के फूलपुर के सहसो पहुंचे और जनसभा को संबोधित किया।सीएम ने भाजपा प्रत्याशी दीपक पटेल के लिए समर्थन जुटाने की अपील की।

सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की धरती को दंगा मुक्त बनाएंगे।कोई भी माफिया हो,खनन माफिया हो,नकल माफिया हो उससे सख्ती से निपटेंगे।सीएम ने कहा कि इससे समाजवादी पार्टी को पीड़ा हो रही है।उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश में हो रहे विकास कार्य केवल भाजपा सरकार में ही संभव हैं।गंगा एक्सप्रेस-वे,अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और औद्योगिक विकास जैसे कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहे हैं।

सपा पर हमला करते हुए सीएम योगी ने कहा कि सपा को विकास से कोई मतलब नहीं।इनका एक ही सिद्धांत है,सबका साथ और सैफई परिवार का विकास।सीएम ने कहा कि बड़े दुर्दांत माफिया सपा के गले के हार है,आपराधिक कृत्य से ही उनकी आजीविका चलती है,सुचिता पूर्ण परीक्षा सपा को रास नहीं आती है। सीएम ने कहा कि भाजपा के लिए चुनाव सेवा का एक मिशन है जबकि सपा और बसपा के लिए चुनाव एक व्यवसाय है।अपने काले कारनामों को अंजाम देने,जनता का शोषण करने,कर्फ्यू और दंगा करने,लूट-घसोट और भ्रष्टाचार का सर्टिफिकेट इनके लिए है। इसलिए चुनाव में इन लोगों की जमानत जब्त कराना जरूरी है।

इस जनसभा में औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह,सांसद प्रवीण पटेल और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन।

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन। कोसी कलां। कोसी कलां क्षेत्र के शालीमार रोड स्थित सत्यम विद्या मंदिर में वार्षिक…

    Agra News: DM की अध्यक्षता में पर्यावरण संरक्षण बैठक, वेटलैंड और वृक्षारोपण पर फोकस

    रिपोर्टर – दिलशाद अहमद फतेहपुर सीकरी आगरा। जनपद में पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सक्रियता तेज हो गई है। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण…

    Leave a Reply