नारायण सेवा संस्थान के शिविर में 209 को कृत्रिम हाथ व पांव, 205 की कैलिपर्स के लिए नाप व 120 ऑपरेशन

अर्जुन रौतेला संवादाता आगरा। श्री कृष्णा जन कल्याण समिति के सदस्यों द्वारा नारायण सेवा संस्थान, उदयपुर द्वारा आयोजित दिव्यांग सहायता शिविर में सेवा कार्य किया।

शिविर का शुभारंभ बालाजी धाम के महंत अरविंद महाराज ने किया। संस्था अध्यक्ष अरुण शर्मा ने बताया कि “नारायण सेवा संस्थान” द्वारा बहुत ही पुण्य व नेक कार्य किया जा रहा है, जिसके लिए श्रीकृष्णा जन कल्याण समिति परिवार नारायण सेवा संस्थान, उदयपुर का हृदय से आभार प्रकट करता है।

शिविर के माध्यम से 730 लोगों ने अपना पंजीकरण कराया जिसने से 209 दिव्यांगों को कृत्रिम हाथ व पांव, 205 की कैलिपर्स के लिए नाप ली गई। व ऑपरेशन के किए 120 दिव्यांगों को चुन किया गया।

संस्था उपाध्यक्ष पंकज शर्मा ने बताया कि हमे आज अत्यन्त हर्ष का अनुभव हो रहा है कि हम इस पुण्य कार्य में भागीदार हो सके। जिसके लिए श्री कृष्णा जन कल्याण समिति के सभी सदस्य नारायण सेवा संस्थान के आभारी हैं।

इस दौरान संस्था सदस्य कृष्णा शर्मा, सोबरन शर्मा, सीमा सिंह, संगीता शर्मा, शोभित शर्मा, विख्यात शर्मा, निशी शर्मा, शक्षम भारद्वाज, शुभी भारद्वाज आदि सदस्यों ने दिव्यांगों के पंजीकरण से लेकर जांच करवाने तक में भरपूर मदद की। कार्यक्रम के समापन में नारायण सेवा संस्थान के ट्रस्टी देवेंद्र चौबीस और निदेशक वंदना अग्रवाल के द्वारा श्री कृष्णा जन कल्याण समिति के सदस्यों को पटिका पहनाकर व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित भी किया गया।

पंकज शर्मा ने बताया कि आगरा के अन्य सामाजिक सदस्यों नगर निगम, संवेदना टीम, रॉबिन हुड आर्मी, एक पहल आदि संस्था के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात कांग्रेस के कद्दावर नेता श्री जवाहर उपाध्याय ने गुजरात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को सौंपा अपना इस्तीफा जानिए वज़ह

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट कांग्रेस के प्राथमिक सदस्य पद से जवाहर उपाध्याय का इस्तीफा गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित चावड़ा को संबोधित एक पत्र के…

    गुजरात प्रदेश अहमदाबाद जिला कलेक्टर को कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल द्वारा+++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश अहमदाबाद में भारी वर्षा से प्रभावित परिवारों को विशेष राहत पैकेज देने की मांग, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर को सौंपा…

    Leave a Reply