यमुना में जल्दी ही क्रूज़ चलने के आसार : प्रो. एस. पी. सिंह बघेल

अर्जुन रौतेला संवादाता। आज केंद्रीय मंत्री प्रोफ़ेसर एस. पी. सिंह बघेल के नेतृत्व में आगरा का एक प्रतिनिधिमंडल केन्द्रीय जहाजरानी मंत्री सर्वानंद सोनोवाल से उनके आवास पर मिला। उन्होंने यमुना में कैलाश मंदिर से लेकर नगला पैमा तक यमुना की डीसिल्टिंग करने एवं यमुना की बालू निकालकर गहराई और बढ़ाने के लिए मंत्री को पत्र सौंपा तथा साथ ही साथ यह भी कहा कि कैलाश मंदिर से, रामबाग होते हुएइ, एत्मादुददौला होते हुए, चीनी का रोज़ा, 11 सीढ़ी आगरा फ़ोर्ट होते हुए, ताज महल तक क्रूज चलाया जाए।

इस पर केन्द्रीय मंत्री सोनोवाल ने आश्वस्त किया कि, मैं जल्द ही एक विषय विशेषज्ञों की टीम आगरा भेजूँगा जो प्रोफ़ेसर बघेल के साथ जाकर इसका निरीक्षण करेगी और हर संभव हम आपसे वादा करते हैं कि आगरा में क्रूज़ चले।

प्रो. बघेल ने कहा कि आगरा में प्रतिदिन 50,000 से अधिक यात्री आते हैं। जिसमें से तक़रीबन दस हज़ार यात्री विदेशी होते हैं , जब आगरा में यमुना नदी के दोनों घाट विकसित हो जाएंगे, क्रूज़ चलेगा, क्रूज़ पर पार्टियां होंगी, तो आगरा की GDP में बढ़ोतरी होगी, और आगरा में टूरिस्ट जब रात को रुकेगा तो रिक्शेवाले से लेके, फ़ाइव स्टार के होटल वाले तक, रेहड़ीवालों से, पान वाले से लेकर बड़े बड़े शोरूम , सबका फ़ायदा होगा।

प्रतिनिधि मंडल में पूरण डाबर, के सी जैन, राजीव गुप्ता, नीतेश गुप्ता, दिगंबर सिंह धाकरे दिनेश अग्रवाल, गौरव शर्मा, संजय शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर पुलिस ने 13240 शराब की बोतल को किया नष्ट बड़े अधिकारी रहे मौजूद

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट सूरत में प्रोहिबिशन के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹1 करोड़ से अधिक की शराब व मुद्देमाल नष्ट सूरत, 15 सितंबर 2026: सूरत…

    एडवोकेट जमीर शेख की दलील पर कोर्ट ने चिराग गोटी की अग्रीम जमानत को किया ना मंजूर

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट वकील से 10 लाख रुपये की उगाही के मामले में गिरफ्तार चिराग गोठी समेत 8 आरोपीओ की अग्रिम जमानत ना मंजूर वकील से…

    Leave a Reply