बेरुखी क्यों जिला अधिकारी महोदय? गरीब निराश्रित महिला मुख्यमंत्री नहीं मिल रहा रहने का ठिकाना

अर्जुन रौतेला संवादाता  (बांदा) । आज दिनांक 27 दिसंबर को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच सुशीला अनुरागी पत्नी ब्रजविहारी निवासी ग्राम पंचायत महुवा ने जनपद बांदा प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया कि मेरा पति करीब 30 साल पहले घर से निकाल दिया था। जिस पर मैंने लोक लाज मर्यादा को बचाए रखते हुए अपने दिव्यांग बेटे को लेकर अपने भाई के यहां रहती थी।

वही शुशीला ने बताया कि एक वर्ष पहले हमारे दिव्यांग बेटे का मुख्यमंत्री आवास पास हो गया है। जबकि हमारे पास आवास बनवाने के लिए जमीन नहीं है।बताया की हमारा दिव्यांग बेटा बिहारी लाल कई बार प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी बांदा को दे चुका है।लेकिन आज तक आवास बनाने के लिए जमीन नहीं दिलाई गई है।जबकि ग्राम पंचायत महुवा में ग्राम पंचायत की काफी जमीनें पड़ी हुई है।जो दबंग लोग कब्जा किए हुए है।कहा की हमलोगो को मुख्यमंत्री आवास बनाने हेतु जमीन दिलाया जाना न्याय हित में होगा सुशीला देवी ने मीडिया से रूबरू होकर कहा की अगर हमारी जांच कराकर 5 दिन के अंतर्गत जमीन उपलब्ध नहीं कराई जाती तो हम अपने दिव्यांग बेटे विहारीलाल के साथ अशोक लाट में आमरण अनशन करने पर मजबूर हो जाएंगे जिसकी जिम्मेदारी सम्पूर्ण शासन और प्रशासन की होगी।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवादाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    एक्शन मोड में एसपी: चेकपोस्ट से लेकर थानों तक का औचक निरीक्षण, अवैध माइनिंग और रिस्पॉन्स टाइम पर सख्त निर्देश

    पाकुड़: जिला पुलिस कप्तान (एसपी) आज पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आए। दिनांक 05.05.2026 को पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला नियंत्रण कक्ष (Dial 112), मुफ़स्सिल थाना, मालपहाड़ी ओ.पी. सहित चांदपुर…

    बंगाल-असम एवं पुडूचेरी की जीत पर गोपीनाथपुर में भाजपा का भव्य उत्सव, गूंजा खुशी का माहौल

    पाकुड़: पश्चिम बंगाल, असम और पुडूचेरी के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शानदार प्रदर्शन से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। इस ऐतिहासिक सफलता का जश्न झारखंड के…

    Leave a Reply