जनता दल यूनाइटेड पार्टी कार्यालय पर आगामी 10 फरवरी को करेगी बैठक

अर्जुन रौतेला संवादाता।  जनता दल यूनाइटेड, उत्तर प्रदेश पार्टी संगठन की महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 10 फरवरी 2025 दिन सोमवार को प्रातः 11 बजे से पार्टी के प्रदेश कार्यालय ( 38 डी मेज़र बैंक्स रोड विधानसभा गेट नंबर 6 के सामने) लखनऊ में आहूत की गई है। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जनता दल यूनाइटेड के लोकप्रिय नेता, बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं उत्तर प्रदेश संगठन प्रभारी श्रवण कुमार उपस्थित रहेंगे और बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल करेंगे।

बैठक में पार्टी संगठन को प्रदेश में मजबूत एवं सक्रिय करने, सदस्यता अभियान में गतिशीलता लाने, संगठन विस्तार और प्रदेश में पार्टी के होने वाले आगामी कार्यक्रमो की रुपरेखा पर विस्तृत रूप से चर्चा एवं समीक्षा की जाएगी। बैठक अतिमहत्वपूर्ण है और इसमें उत्तर प्रदेश संगठन प्रभारी एवं बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री श्रवण कुमार उपस्थित रहेंगे इसलिए इस बैठक में पार्टी के समस्त नये पुराने नेतागण, समस्त मण्डल संयोजक, मण्डल सहसंयोजक, समस्त प्रदेश प्रवक्तागण, जिला अध्यक्ष, जिला संयोजक, समस्त पदाधिकारीगण तथा समस्त प्रकोष्ठ के प्रमुख पदाधिकारीगण की उपस्थिति अति आवश्यक है।
जनता दल यूनाइटेड की उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी सिंह पटेल ने पार्टी के समस्त नये पुराने सम्मानित पदाधिकारियों से अनुरोध करते हुए कहा कि अपने जिला में संगठन की स्थिति से अवगत करवाने तथा मंत्री जी के दिशा-निर्देश एवं बहुमूल्य सुझावों से अवगत होने के लिए दिनांक 10 फरवरी 2025 दिन सोमवार को प्रातः 11 बजे प्रदेश कार्यालय में समय पर उपस्थित रहकर बैठक को सफल बनाने की कृपा करें।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवादाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत जिले के चौरासी तहसील के हजीरा औद्योगिक क्षेत्र की उद्योग इकाइयों में स्थानिक लोगों को रोजगार एवम् अन्य सुविधाओं तथा ठेकेदारों द्वारा मज़दूरों पर अत्याचार रोकने हेतु गुजरात प्रदेश कांग्रेस महा मंत्री श्री दर्शन कुमार ए नायक ने विभागीय अधिकारियों को लिखा पत्र

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट हजीरा औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिक शोषण व श्रम क़ानूनों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की मांग सूरत ज़िले के चोर्यासी तालुका स्थित हजीरा…

    गुजरात प्रदेश के अहमदाबाद शहर के श्री जगन्नाथ मंदिर की दो सौ करोड़ रुपए कीमत की जमीन घोटाले और पत्रकार को बेरहमी से पीटने के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता श्री अतुल भाई दवे जी ने की गृह मंत्री से कार्यवाही करने की अपील

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट ( गृह मंत्रीजी, इनका जुलूस निकाला जाए ) अहमदाबाद में एक पत्रकार पर हमला कर मारपीट का वीडियो वायरल कर दहशत फैलाने की…

    Leave a Reply