समाज विज्ञान संस्थान आगरा विश्वविद्यालय के द्वारा निकाली गई महिला सशक्तिकरण पर रैली

संवाददाता अर्जुन रौतेला। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय के समाज विज्ञान संस्थान के एमएसडब्ल्यू के छात्रों ने विभागाध्यक्ष प्रोफेसर रनवीर सिंह एवं सामुदायिक कार्य पर्यवेक्षक डॉ राजीव वर्मा के निर्देशन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बिचपुरी ब्लॉक के गांव मोहम्मद पुर में महिला सशक्तिकरण के ऊपर गांव के अंदर रैली का आयोजन किया गया जिसमें प्राथमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं और शिक्षकों ने भाग लिया।


कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्य शिलांगना सिंह ने किया। रैली प्राथमिक विद्यालय से शुरू होकर पूरे गांव में घूमी और पूरा गांव ‘अबला नहीं तूफान है ये भारत की शान है’ और ‘फूल भी है चिंगारी है ये भारत की नारी है’ जैसे नारो से गूंज उठा।
उसके बाद समाज कार्य के छात्र छात्राओं द्वारा स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण अभियान चलाया और गांव के लोगों को स्वच्छता रखने और ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया ।
समाज कार्य की छात्रा दीपशिखा और कनिष्का ने बताया कि आज भी महिलाओं के बगैर समाज की कोई कल्पना नहीं की जा सकती है। समाज में महिलाओं का योगदान हो या फिर आर्थिक क्षेत्र में उनकी तरक्की वह हर क्षेत्र में पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही है। ऐसे में हर साल आठ मार्च को महिलाओं के हौसले को बढ़ाने के लिए, उनके देश और दुनिया की तरक्की में योगदान करने के लिए और उनकी सराहना करने के लिए महिला दिवस मनाया जाता है। पूरे देश और दुनिया में आज महिला दिवस को सेलिब्रेट किया जा रहा है।


छात्रा हर्षिता,श्वेता और रिया ने बताया कि हम सभी को ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाने चाहिए जिससे हमारे आस पास का वातावरण अच्छा रहता है बिना पेड़ के हमे ऑक्सीजन कहा से मिलेगी हमे उनको लगाने के साथ साथ उनकी देख भाल भी करनी चाहिए।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्यारे लाल, सुमित कुमार, आकाश शर्मा, आकाश सोलंकी, अंकित,संदीप, शिखर आदि समाज कार्य के छात्र उपस्थित रहे ।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवादाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    एक्शन मोड में एसपी: चेकपोस्ट से लेकर थानों तक का औचक निरीक्षण, अवैध माइनिंग और रिस्पॉन्स टाइम पर सख्त निर्देश

    पाकुड़: जिला पुलिस कप्तान (एसपी) आज पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आए। दिनांक 05.05.2026 को पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला नियंत्रण कक्ष (Dial 112), मुफ़स्सिल थाना, मालपहाड़ी ओ.पी. सहित चांदपुर…

    बंगाल-असम एवं पुडूचेरी की जीत पर गोपीनाथपुर में भाजपा का भव्य उत्सव, गूंजा खुशी का माहौल

    पाकुड़: पश्चिम बंगाल, असम और पुडूचेरी के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शानदार प्रदर्शन से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। इस ऐतिहासिक सफलता का जश्न झारखंड के…

    Leave a Reply