*गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा के मुबारकपुर गांव पहुंची समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा*

*गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा के मुबारकपुर गांव पहुंची समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा*

हापुड़ जिले के मुबारकपुर गांव में समाजवादी महिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें समाजवादी महिला सभा के प्रदेश अध्यक्ष मुख्य अतिथि के रुप में पहुंची।
गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा से प्रबल दावेदार आशुतोष शर्मा ने बताया की आज ग्राम पंचायत सचिवालय मुबारकपुर पर समाजवादी महिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए महिलाओं को एकजुट किया गया। इस मौके पर हजारों की संख्या में महिलाएं मौजूद रही।
प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा जी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी की विचारधारा को और उनके कार्यों को महिला तक पहुंचाया और साथ ही बताया । आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की महिलाओं के लिए लगातार समाजवादी सरकार में बेहतर योजनाएं चलाई जाएंगी।
विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफेसर धर्मेंद्र यादव जी मौजूद रहे और उन्होंने समाजवादी सरकार में किए गए। कार्यों को जनता तक पहुंचाने का और महिलाओं को एकजुट होकर कार्य करने का अनुरोध किया।
समाजवादी नेता आशुतोष शर्मा ने बताया निरंतर गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा में और हापुड़ जिले में समाजवादी महिला चौपाल लगाई जा रही है और आगामी विधानसभा चुनाव मैं महिलाओं का समाजवादी सरकार लाने मैं अहम योगदान रहेगा।
समाजवादी की सरकार में महिलाओं के लिए वूमेन हेल्पलाइन, एंबुलेंस सेवा, छात्रों को लैपटॉप, वृद्धा पेंशन, किसान कर्ज माफ जैसे अनेक कार्य किए गए जिसकी वजह से उत्तर प्रदेश में महिलाओं की आर्थिक स्थिति में और सामाजिक स्थिति में सुधार आया।
प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा जी ने जिले के सभी नेताओं को एकजुट होकर कार्य करने के निर्देश दिए और आगामी विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए अनुरोध किया।
इस मौके पर समाजवादी महिला सभा की हापुड़ जिला अध्यक्ष मल्लिका खान एडवोकेट, पूर्व जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख, जिला पंचायत प्रत्याशी सदस्य अंकित भढ़ाना, विक्रम गुर्जर, विंदर कश्यप, सहित हापुड़ जिले के वरिष्ठ समाजवादी नेता मौजूद रहे।।

*रिपोर्ट;-दीपक सागर*

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    राष्ट्रीय खेल दिवस पर सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल में क्रॉस कंट्री दौड़, 400 से अधिक बच्चों-अभिभावकों ने लिया हिस्सा

    राष्ट्रीय खेल दिवस पर सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल में क्रॉस कंट्री दौड़, 400 से अधिक बच्चों-अभिभावकों ने लिया हिस्सा अर्जुन रौतेला आगरा। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सोमवार को…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर नई सिविल हॉस्पिटल में++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट सूरत सिविल अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में हंगामा करने वाले रेसीडेंट डॉक्टर के खिलाफ जांच शुरू पिछले 12 महीनों से अनुशासनहीन व्यवहार की…

    Leave a Reply