संवाददाता अर्जुन रौतेला। आज समाजवादी पार्टी के ज़िला कार्यालय अलीगढ़ में महर्षि कश्यप, श्रृंगवेरपुर के राजा निषादराज गुह्य और सम्राट अशोक की जयंती ज़िला अध्यक्ष लक्ष्मी धनगर की अध्यक्षता में मनाई गई। जिला अध्यक्ष लक्ष्मी धनगर और समाजवादी नेताओं ने इन तीनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर नमन किया और उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई और सम्मानित जनता को इस शुभ अवसर पर बधाई दी। कार्यक्रम का कुशल संचालन ज़िला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डॉक्टर बादशाह खान ने किया।

ज़िला अध्यक्ष लक्ष्मी धनगर ने श्रृंगवेरपुर के राजा निषादराज, सृष्टि की रचना के सूत्रधार महर्षि कश्यप तथा महान चक्रवर्ती सम्राट अशोक मौर्य की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि उनके जीवन से हमें प्रेरणा लेना चाहिए। उनके आदर्श एवं जीवन मूल्य हमारे लिए आदर्श हैं। इस शुभ अवसर पर समाजवादी अधिवक्ता सभा के नवनियुक्त प्रदेश सचिव श्री अनवर अली बेग द्वारा मिठाई वितरण कराई गयी।

जयंती समारोह को पूर्व जिला अध्यक्ष डा.रक्षपाल सिंह, प्रदेश सचिव विनोद सविता, प्रदेश सचिव आचार्य पूरनमल प्रजापति , प्रदेश सचिव एवं पूर्व राज्य दर्जा प्राप्त मंत्री सुरेंद्र सिंह नायक , जिला उपाध्यक्ष राजीव यादव, जिला कोषाध्यक्ष राजेश यादव, इगलास विधानसभा प्रभारी एवं वरिष्ठ नेता देवेंद्र प्रधान, जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डॉक्टर बादशाह खान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सरदार करतार सिंह, वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह निषाद, जिला उपाध्यक्ष आचार्य सूरजपाल राना, जिला उपाध्यक्ष संजीव यादव, जिला उपाध्यक्ष आईपी कश्यप, जिला उपाध्यक्ष शाकिर अंसारी आदि नेताओं ने संबोधित किया।

जयंती समारोह में मुख्य रूप से सर्वश्री समाजवादी बाबासाहेब आंबेडकर वाहिनी की राष्ट्रीय महासचिव पूजा गौतम, समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव कप्तान सिंह धनगर, समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव जगदीश धनगर, जिला सचिव गगन कुमार गुप्ता, समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव नितिन बघेल, समाजवादी छात्र सभा के जिला अध्यक्ष राज बघेल, समाजवादी छात्र सभा के जिला उपाध्यक्ष विकास धनगर, समाजवादी छात्र सभा के जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, प्रेमपाल शास्त्री, जितेंद्र कुमार, समाजवादी अधिवक्ता सभा के महानगर अध्यक्ष एडवोकेट साजिद अली साहब आदि के साथ-साथ अन्य सैकड़ो लोग मौजूद रहें।
अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवादाता अर्जुन रौतेला 8868868461
Updated Video




Subscribe to my channel





