शिव शक्ति मार्केट अग्निकांड पर व्यापारी प्रतिनिध मंडल श्री चंपालाल बोधरा नए प्रधानमंत्री को पत्र भेज कर व्यापारियों को राहत देने की मांग की

सुरत शहर के शिवशक्ति मार्केट में हुई भीषण अग्निकांड की घटना से प्रभावित व्यापारियों को शीघ्र राहत प्रदान करने हेतु अनुरोध।
मान्यवर,
सविनय निवेदन है कि लगभग दो माह पूर्व सूरत स्थित शिवशक्ति मार्केट में भीषण अग्निकांड की दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटित हुई, जिसमें सैकड़ों व्यापारियों की दुकानों, गोदामों एवं शोरूम्स को भारी क्षति पहुंची। इस त्रासदी ने व्यापारियों के समस्त व्यवसाय को पूर्णतः बाधित कर दिया है, जिससे उनका जीवनयापन अत्यंत संकटग्रस्त हो गया है।

दुर्भाग्यवश, 70 दिन बीत जाने के बावजूद अब तक प्रभावित व्यापारियों को किसी भी प्रकार की ठोस राहत प्राप्त नहीं हो पाई है। बीमा कंपनियों की रिपोर्टें अब तक लंबित हैं, पुनर्वास की प्रक्रिया अत्यंत धीमी गति से चल रही है तथा सरकारी सहायता की प्रतीक्षा अभी भी बनी हुई है। अधिकांश व्यापारी अस्थायी रूप से अन्य बाजारों में कार्यरत हैं, किंतु उनकी आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय बनी हुई है।

आपसे करबद्ध निवेदन है कि निम्नलिखित बिंदुओं पर तत्काल संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्यवाही की जाए:
1. सभी प्रभावित व्यापारियों को त्वरित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए।
2. बीमा कंपनियों को निर्देश देकर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करवाई जाए।
3. घटना की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच करवाई जाए।
4. मार्केट के पुनर्निर्माण हेतु विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा की जाए तथा भविष्य हेतु सुरक्षा प्रबंधों को सुदृढ़ किया जाए।
5. मार्केट की संरचनात्मक स्थिति की रिपोर्ट अभी तक प्राप्त नहीं हुई है; संबंधित विभाग को तत्काल निर्देशित कर यह रिपोर्ट प्रस्तुत करवाई जाए।

मान्यवर, यह घटना संपूर्ण व्यापारिक समुदाय के लिए अत्यंत पीड़ादायक है। आपसे विनम्र आग्रह है कि मानवीय दृष्टिकोण से विचार करते हुए शीघ्र राहत एवं पुनर्वास की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाएं।

आपकी संवेदनशील एवं सकारात्मक पहल से पीड़ित व्यापारियों को शीघ्र संबल एवं सहायता प्राप्त होगी, ऐसी आशा है।

सादर,
(चम्पालाल नानकदास बोथरा “जैन”)
राष्ट्रीय चेयरमैन
टेक्सटाइल एवं गारमेंट समिति, CAIT
सूरत, गुजरात
मो.: 9426157835

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ सूरत से संवाददाता राजेंद्र तिवारी के पास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    आगरा टेक्निकल एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का भव्य स्वागत, अम्बेडकर जयंती के भीम नगरी समारोह में आने का दिया निमंत्रण :– प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल

    आगरा टेक्निकल एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का भव्य स्वागत, अम्बेडकर जयंती के भीम नगरी समारोह में आने का दिया निमंत्रण आगरा। भारत की महामहिम राष्ट्रपति Droupadi Murmu के आगरा…

    गुजरात प्रदेश अहमदाबाद शहर के श्री जगन्नाथ मंदिर के करोड़ों रुपए की जमीन कौड़ियों के भाव में बेचे जाने पर ट्रस्टियों के ऊपर लगे इल्जाम ( श्री अतुल भाई दवे सनातनी एवं सामाजिक कार्यकर्ता )

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश के अहमदाबाद स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर की करोड़ों की भूमि से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है जिसमें करोड़ों रुपए की…

    Leave a Reply