टी यन न्यूज चैनल 24 आवाज जुर्म के खिलाफ सूरत से गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी का विचार अगर आप सहमत हैं तो करें

सिर्फ सरहद पार नहीं,
बल्कि देश के अंदर भी सरकार की
सर्जिकल स्ट्राइक ज़रूरी है।

जब तक नशे का एक भी धंधा चलता रहे,
“ऑपरेशन हवाबंद” जारी रहना चाहिए।
अब युद्ध के स्तर पर कार्रवाई ज़रूरी है।

28 बहनों के सिंदूर का बदला सेना ने लिया,
अब लाखों बहनों के सिंदूर उजड़ने न पाएं,
इसके लिए हमें आवाज़ उठानी होगी।

हर तरह के नशे और मिलावट के धंधों को
बंद करवाने के लिए हल्ला बोलना होगा।

सरकार हमारी है, हमारे साथ है।
माननीय प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री
नशे के धंधे को बंद कराने के लिए कटिबद्ध हैं,
लेकिन कुछ भ्रष्ट अधिकारियों की सरपरस्ती में
यह कारोबार फल-फूल रहा है।
ऐसे अधिकारियों और नशा माफियाओं की
मिलीभगत को बेनकाब करना होगा।

नहीं तो हमारा भविष्य अंधकारमय बन जाएगा।
पाकिस्तान से बड़ा दुश्मन हैं ये भ्रष्ट अधिकारी और
नशा बेचने वाले –
इनका नेटवर्क तोड़ना आतंकवादी कैंपों को
खत्म करने जितना ही जरूरी है।

जितने लोग आतंकवाद से मरते हैं,
उससे कहीं ज्यादा लोग रोज़ नशे और मिलावट से मर रहे हैं।

मासूम बच्चे केमिकल वाला दूध पीकर
धीमी मौत मर रहे हैं।
हर परिवार मिलावटी सब्ज़ियाँ और खाद्य पदार्थ
खाकर रोज़ मौत को न्योता दे रहा है।
नशे का कारोबार युवा पीढ़ी को बर्बाद कर
देश का भविष्य कमजोर बना रहा है,
साथ ही उनके परिवार भी तबाह हो रहे हैं।

नशे और मिलावट के खिलाफ युद्ध
हर गुजराती को लड़ना है।
अपने आसपास अगर कहीं ऐसा गंदा धंधा चल रहा हो
तो उसके खिलाफ आवाज़ उठानी होगी।

एक रील सिंदूर के नाम –
यह आंदोलन बनेगा, जिसमें लाखों बहनों का सिंदूर
उजड़ने से बचाने के लिए
हर किसी को नशे और मिलावट के खिलाफ
जागरूकता युद्ध शुरू करना होगा।

आप भी जुड़ें –
अपना नाम, गाँव या इलाका बताएं,
अगर आपके आसपास कोई नशा या मिलावट करता है,
तो उसके खिलाफ बोलें
और अंत में “हवाबंद” बोलें।
बस 30 सेकंड का वीडियो / रील बनाएं
और ऑपरेशन हवाबंद के सैनिक बनें।

सेना ने सरहद पार शौर्य दिखाया,
अब हम देश के अंदर साहस दिखाएं।

जय हिंद
भारत माता की जय

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    आगरा टेक्निकल एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का भव्य स्वागत, अम्बेडकर जयंती के भीम नगरी समारोह में आने का दिया निमंत्रण :– प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल

    आगरा टेक्निकल एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का भव्य स्वागत, अम्बेडकर जयंती के भीम नगरी समारोह में आने का दिया निमंत्रण आगरा। भारत की महामहिम राष्ट्रपति Droupadi Murmu के आगरा…

    गुजरात प्रदेश अहमदाबाद शहर के श्री जगन्नाथ मंदिर के करोड़ों रुपए की जमीन कौड़ियों के भाव में बेचे जाने पर ट्रस्टियों के ऊपर लगे इल्जाम ( श्री अतुल भाई दवे सनातनी एवं सामाजिक कार्यकर्ता )

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश के अहमदाबाद स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर की करोड़ों की भूमि से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है जिसमें करोड़ों रुपए की…

    Leave a Reply